Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे जेपी नड्डा
gwalior, BJP National President, reached Gwalior

ग्वालियर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार शाम मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे हैं। यहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा समेत पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।

 

 

भाजपा अध्यक्ष नड्डा एयरपोर्ट से सीधे ऊषा किरण पैलेस पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक के बाद नड्डा सड़क मार्ग से ग्वालियर शहर होते हुए दतिया के लिए रवाना हो गए। वे दतिया में प्रसिद्ध शक्तिपीठ पीताम्बरा माई के दर्शन कर अनुष्ठान में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष नड्डा दतिया से रात में वापस ग्वालियर लौटेंगे और यहां ऊषा किरण पैलेस में रात्रि विश्राम करेंगे।

 

जवाब दिए बिना निकल गए शिवराज

 

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के ग्वालियर पहुंचने पर मीडियाकर्मियों ने उनसे एग्जिट पोल को लेकर सवाल पूछे। इस दौरान पत्रकारों ने पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने को लेकर सवाल किया तो वे बिना जवाब दिए निकल गए।

 

 

हालांकि, मुख्यमंत्री चौहान ने एग्जिट पोल के परिणामों को लेकर कहा कि भाजपा बहुमत में आ रही है। मुख्यमंत्री के साथ गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे।

MadhyaBharat 1 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.