Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सड़क दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग में लगाया जाम
anuppur, Angry villagers ,blocked the national highway

अनूपपुर। कोतमा थाना अंतर्गत केशवाही तिराहे पर गुरुवार को एक युवक की कार और ट्रक की भिड़ंत के कारण मृत्यु हो गई थी। इसके बाद लगातार सोशल मीडिया में सड़क में रखे ड्रम और यात्री प्रतीक्षालय हटाने की मांग की जा रही थी। जिसे लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में शव रख कर घंटों चक्का जाम किया।

 

 

इधर, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव राष्ट्रीय राज मार्ग में रखकर रखे गए ड्रम और यात्री प्रतीक्षालय को हटाने के सड़क के पास पड़ोस से झाड़ियां को हटाने की मांग की। वहीं कई घंटे तक राष्ट्रीय राज मार्ग में चक्का जाम होने से आवागमन बाधित रहा। कई घंटे तक चक्का जाम के बाद नगर प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग के समय बने हुए यात्री प्रतीक्षालय को तत्काल हटाया। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग में बने यात्री प्रतीक्षालय और अवरोध के लिए रखे हुए ड्रम एवं अवैध ठेलों के कारण 24 से ज्यादा मौत हो चुकी है। जिससे लेकर नगरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश था।

 

 

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जब ग्राम पिपरिया से राष्ट्रीय राजमार्ग में आने पर यात्री प्रतीक्षालय होने से कुछ दिखाई नहीं देता जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग में चढ़ते हैं वैसे से पुलिस द्वारा रखे ड्रम और अवैध ठेलों की वजह दुधर्टना का कारण बनते हैं। जिसे हटाने के लिए सभी लोग एक जुट होकर मांग कर रहें हैं।

 

 

यह है पूरा मामला

गुरुवार 30 नवंबर को केशवाही तिराहे पर युवक दीपक भट्ट की कार और ट्रक की भिड़ंत के कारण मृत्यु हो गई थी। इसके बाद लगातार सोशल मीडिया में ड्रम और यात्री प्रतीक्षालय हटाने की मांग की जा रही थी। शुक्रवार सुबह शव के पोस्टमार्टम के बाद कोतमा नगर पालिका और ग्रामीण क्षेत्र की जनता एकत्र होकर शव को राष्ट्रीय राजमार्ग में रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए ड्रम और यात्री प्रतीक्षालय हटानेकी मांग की जिसके बाद प्रशासन ने यात्री प्रतीक्षालय सहित सभी अवरोधों को हटा दिया।

 

तहसीलदार कोतमा ईश्वर प्रधान ने बताया कि ग्रमीणों को सड़क आने पर देखने की परेशानी होती थी जिसे लेकर आपत्ती बताई जिस पर प्रतीक्षालय को हटा कर दूसरी जगह बनाया जाएगा।

MadhyaBharat 1 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.