Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पत्नी से विवाद बाद बीएसएनएल के एसडीओ ने की सुसाइड की कोशिश
harda,BSNL SDO, attempts suicide

हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा में गुरुवार देर शाम बीएसएनएल के एसडीओ ने आत्महत्या करने की कोशिश की। पत्नी से विवाद के बाद एसडीओ ने खुद को घर के कमरे में बंद कर लिया और बिस्तराें में आग लगा दी। साथ ही गैस सिलेंडर का वॉल्व खोलकर अपने पास रख लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाई। मामला गुरुवार शाम करीब 7 बजे का है। दंपती ने इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

 

 

 

एएसआई संजय ठाकुर ने बताया कि अवस्थी कंपाउंड में रहने वाले जमील अहमद (55) बीएसएनएल में एसडीओ है। एसडीओ अहमद और उनकी पत्नी के बीच तलाक को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। पत्नी अपनी दोनों बेटियों के साथ अलग रहती थी। कुछ महीने पहले से पत्नी आकर पति के घर में नीचे के फ्लोर में रह रही है। पति जमील खान ऊपर वाले कमरे में अलग रहते हैं। गुरुवार देर शाम को उनकी पत्नी के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद एसडीओ अहमद अपने ऊपर वाले कमरे में गए और बिस्तरों में आग लगा ली। पुलिस को विवाद की सूचना मिली तो तुरंत मौके पर पहुंची। मकान के ऊपर वाले हिस्से से धुआं निकलता देख पुलिस ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाई। साथ ही पास में ही रखे गैस सिलेंडर के वॉल्व को बंद कर आग से दूर किया। इसके बाद दंपती को समझाइश देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने बताया कि दंपती के बीच पहले भी मारपीट हो चुकी है। इसे लेकर पत्नी ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। वहीं एसडीओ जमील अहमद का हरदा से दो साल पहले असम में ट्रांसफर हो गया था। बताया जा रहा है उन्होंने वहां ज्वाइन नहीं किया और बिना बताए गैरहाजिर चल रहे हैं।

MadhyaBharat 8 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.