Since: 23-09-2009
शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र में महुअर नदी के पुल के पास शनिवार सुबह सड़क पर तेज रफ्तार से दौड रही एक बस ने दूसरी बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार कई लोग घायल हुए है। सभी घायलों को ईलाज के लिए करैरा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा का कारण ओवरटेक बताया जा रहा है। अमोला थाना पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार पिछोर से चलकर दो बसें एक के पीछे एक सिरसौद गांव के लिए रवाना हुई थीं। दोनों बसाें के चालक गांव तक जल्द पहुंचने की होड़ में आपस में रेस कर रहे थे। इस दौरान आगे चल रही बस क्रमांक एमपी 33 पी 2286 के सामने अचानक मवेशी आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में चालक ने ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगते ही पीछे से आ रही दूसरी बस क्रमांक एमपी 07 पी 2188 तेज रफ्तार में पीछे से आगे वाली में बस में जा टकराई। घटना में करीब एक दर्जन सवारी चोटिल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए करैरा के अस्पताल सहित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बसों की भिड़ंत के बाद दोनों ही बस के ड्राइवर मौके से फरार हो गए। अमोला थाना पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |