Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
ग्वालियर में कल 15 स्थानों पर एक साथ सजेंगीं तानसेन संगीत महफिल
gwalior, Tansen Music Festival,organized simultaneously

ग्वालियर। शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में देश ही नहीं दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित महोत्सव “तानसेन समारोह” के आयोजन की शुभ घड़ी आ गई है। समारोह के तहत शुक्रवार, 22 जनवरी को संगीत की नगरी ग्वालियर में 15 स्थानों पर एक साथ “तानसेन संगीत महफिल” सजेंगी। इस दिन सायंकाल 6 बजे से इन स्थानों पर सुमधुर संगीत की स्वर लहरियाँ गूँजेंगी। यह जानकारी गुरुवार को जनसम्पर्क अधिकारी हितेन्द्र सिंह भदौरिया ने दी।

 

 

उन्होंने बताया कि तानसेन संगीत महफिल की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से अंजाम देने के लिए अलग-अलग अधिकारियों की तैनाती की है। साथ ही संस्कृति विभाग द्वारा भी व्यवस्थायें की गई हैं।

 

ये हैं संगीत महफिल स्थल और कलाकार:

टाउन हॉल महाराज बाड़ा में 22 दिसम्बर को सायंकाल आयोजित होने होने जा रही संगीत महफिल में हेमांग कोलटकर शास्त्रीय गायन और सुनील पावगी मोहनवीणा वादन से स्वर लहरियाँ बिखेरेंगे। बैजाताल पर आयोजित होने वाली तानसेन संगीत महफिल में सुदीप भदौरिया का ध्रुपद गायन व राजेन्द्र विश्वरूप द्वारा सुर बहार की प्रस्तुति होगी। ग्वालियर किले पर सजने वाली तानसेन संगीत महफिल में मीरा वैष्णव का गायन व उस्ताद सलमान का सारंगी वादन होगा। गंगादास की शाला की संगीत महफिल में भरत नायक का सितार वादन व महेश दत्त पाण्डे का शास्त्रीय संगीत गायन होगा।

 

 

जयविलास पैलेस की संगीत महफिल में उमेश कम्पूवाले का शास्त्रीय गायन व श्रीयुत श्रीराम उमडेकर का सितार वादन होगा। हस्सू-हद्दू खाँ सभागार की संगीत महफिल में तेजस भाटे का ध्रुपद गायन व पद्मजा विश्वरूप के विचित्र वीणा वादन की प्रस्तुति होगी। द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में सजने जा रही संगीत महफिल में मनोज नायक का सितार वादन व अनंत महाजने के शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति होगी। तानसेन समारोह के तहत 22 दिसम्बर को तानसेन संगीत महाविद्यालय की संगीत महफिल में योगिनी ताम्बे का ध्रुपद गायन व जगत नारायण शर्मा का पखावज वादन होगा। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की तानसेन संगीत महफिल में साधना गोरे का शास्त्रीय गायन व संजय राठौर के तबला वादन की प्रस्तुति होगी।

 

 

शंकर गांधर्व महाविद्यालय की तानसेन संगीत महफिल में ईश्वर चन्द्र करकरे का शास्त्रीय गायन व अंकुर धारकर के वायोलिन वादन की प्रस्तुति होगी। इसी तरह माधव संगीत महाविद्यालय की संगीत महफिल में वीणा जोशी का शास्त्रीय गायन व राशिद खान का सितार वादन होगा। तानसेन कलावीथिका की संगीत महफिल में जयंत गायकवाड़ का पखावज वादन व रंजना टोणपे का शास्त्रीय गायन होगा। दत्त मंदिर जीवाजीगंज पर 22 दिसम्बर को सजने जा रही तानसेन संगीत महफिल में वेदांत विपट का तबला वादन व प्रज्ज्वल शिर्के के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति होगी। आईआईटीटीएम की संगीत महफिल में अविनाश राजावत तबला वादन व यश देवले शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति देंगे। इसी तरह लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर की संगीत महफिल में शिवांग दुबे का शास्त्रीय गायन व सुभाष देशपाण्डे का वायोलिन वादन होगा।

MadhyaBharat 21 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.