Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रेलवे ट्रेक पर मिला युवक का क्षत विक्षत शव पास में पड़ी थी घायल युवती
khandwa, Mutilated body , railway track

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास में ही एक युवती घायल अवस्था में पड़ी थी। उसका दाहिना पैर कट गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की पहचान हो चुकी है। शुरुआती जांच में पुलिस को मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका है। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

 

जानकारी अनुसार सिहाड़ा में रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह करीब सात बजे एक युवक का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला। पास ही एक युवती घायल अवस्था में मिली है। नाबालिग लड़की का एक पैर शरीर से अलग पड़ा हुआ था। किशोरी का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मोघट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय कुणाल पुत्र नारायण वर्मा निवासी गणेश तलाई और माता चौक निवासी एक नाबालिग लड़की के बीच प्रेम प्रसंग था। कुणाल दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। जबकि लड़की के पिता पंडिताई का काम करते हैं। दोनों शुक्रवार रात से घर से गायब थे। शनिवार सुबह लड़की के काका को पुलिस ने मोबाइल पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची। घायल नाबालिग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं युवक के शव का पंचनामा बनाकर स्वजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MadhyaBharat 30 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.