Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महामाया भादवा में खास अंदाज में होगी नव वर्ष की शुरुआत
nemuch, New Year ,Mahamaya Bhadwa

नीमच। मालवा की वैष्णोदेवी के नाम से विख्यात मां भादवामाता में सोमवार को नए वर्ष 2024 की शुरुआत कुछ खास अंदाज में होगी। आरोग्य धाम भादवामाता में एक जनवरी को भक्तों का तांता लगेगा। भक्तों की सुविधा के लिए कलेक्टर दिनेश जैन और एसडीएम डॉ. ममता खेडे द्वारा यहां खास इंतजाम किए गए हैं। वहीं समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा मां वैष्णोदेवी की तर्ज पर मां भादवामाता को भोग लगाया जाएगा और महाप्रसादी वितरण की जाएगी।

 

 

आज की पीढ़ी का झुकाव सनातन धर्म की ओर लगातार बढ़ता जा रहा है। हर वर्ग नए साल की शुरुआत सनातन धर्म की गतिविधियों से जुड़कर करना चाहता है। लोग मंदिरों में अपने आराध्य के दर्शन कर नव वर्ष की शुरुआत करेंगे। ऐसे में नीमच जिले में भी अति प्राचीन और आरोग्य धाम चमत्कारिक मंदिर महामाया भादवा में भी नव वर्ष पर भक्तों का जमावड़ा लगेगा।

 

 

यहां महामाया भादवा के दिव्य मंदिर निर्माण तेजी से चल रहा है। समाजसेवी अरूल अशोक गंगानगर द्वारा गृभगृह के सामने सभा मंडप सहित मंदिर का समस्त कार्य अपने हाथों में ले रखा है। मान्यता है कि यहां जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मनोकामना मांगता है, उसकी हर इच्छा माता रानी पूरा करती हैं। यही वजह है कि नववर्ष 2024 की शुरूआत भी हर युवा माता रानी के दर्शन से करना चाहते हैं। हर वर्ष नए साल पर माता रानी के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालुओं की आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए भी मंदिर समिति की ओर से विशेष तैयारियां की गई है। अलसुबह से ही मातारानी के दर्शन का दौर शुरू हो जाएगा, जो देर रात तक चलता रहेगा। समाजसेवी अरूल गंगानगर द्वारा नए वर्ष की शुरूआत के दिन मां वैष्णोदेवी की तर्ज पर मां भादवामाता को विशेष भोग लगाया जाएगा। चना और हलवा की प्रसादी वितरण सोमवार सुबह 10 बजे शुरू होगा, जो दिनभर चलेगा।

 

 

मास्टर प्लॉन में तेजी, 2024 में दिव्य मंदिर व आरोग्य धाम निर्माण तेजी से होगा

समाजसेवी अरुल अशोक ने बताया कि बीते हुए वर्ष 2023 में भादवामाता मास्टर प्लॉन में अचानक तेजी आई। प्रदेश शासन और समाजसेवी आगे और लगातार बैठकें हुई। दिव्य और उद्भूत मंदिर बनाने का काम वर्ष 2024 में तेजी से काम चलेगा। वर्तमान में मंदिर निर्माण छत भरने की और अग्रसर है।समाजसेवी अरुल गंगानगर द्वारा माताजी की बावडी, शिव मंदिर गर्भगृह, रंग मंडप, सभा मंडप, हवन कुंड, झरोखे, बावडी निर्माण कार्य करवाएं जाएंगे। कोशिश है कि सभी कार्य जल्द ही पूर्ण हो। छत भरने के बाद नक्काशी का काम शुरू होगा।

 

MadhyaBharat 31 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.