Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कांग्रेस के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह राहुल गांधी को नहीं मानते बड़े नेता
guna, Former Congress MP,Laxman Singh , great leader

गुना। कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व मुुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने राहुल गांधी को लेकर बडा बयान दिया है। गुना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि- राहुल गांधी को आप भी बड़ा नेता मत मानिए, मैं तो नहीं मानता।" 'राहुल गांधी को बड़ा नेता मत मानिए मैं तो नहीं मानता हूं। राहुल गांधी एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता और सांसद हैं और उन्हें इतना प्रचारित नहीं किया जाना चाहिए।'

 

 

दरअसल पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह शनिवार को गुना पहुंचे थे। उन्हें प्रभारी कलेक्टर से मिलना था। अपॉइंटमेंट भी लिया था, लेकिन तय समय पर जब लक्ष्मण सिंह पहुंचे, तो प्रभारी कलेक्टर नहीं मिले। लक्ष्मण सिंह गुना बस हादसे में मारे गए लोगों की सहायता के लिए मदद राशि का चेक सौंपने के लिए आये थे। इसी दौरान एक सवाल पर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि, "राहुल गांधी एक सांसद हैं, वे (पार्टी) अध्यक्ष नहीं हैं और एक कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। इससे ज्यादा राहुल गांधी कुछ भी नहीं हैं। उनको इतना हाईलाइट नहीं करना चाहिए।''

 

पत्रकारों ने जब उनसे कहा कि लोकसभा में बयान देते वक्त कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का चेहरा टीवी पर कम दिखाया जाता है, तो लक्ष्मण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी एक साधारण सांसद हैं जैसे पार्टी के बाकी सांसद हैं। मीडिया को राहुल गांधी को इतना हाईलाइट नहीं करना चाहिए। लक्ष्मण सिंह ने यह भी कहा कि कोई इंसान जन्म से नहीं बल्कि अपने कर्मों से बड़ा बनता है। मैं राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता नहीं मानता, आप भी मत मानो। वे एक साधारण सांसद हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप उन्हें हाईलाइट करते हैं या नहीं।

 

MadhyaBharat 31 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.