Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
अनूपपुर में नर्सिंग कॉलेज में सीबीआई का छापा
anuppur, CBI raid ,Nursing College

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने रिलायंस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में छापा मारा। उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई की टीम ने यहां दबिश दी है। टीम भवन, शैक्षणिक स्टाफ, स्टूडेंट को क्लीनिकल सुविधा, लाइब्रेरी, क्लास रूम, लैब, प्रिंसिपल को 15 वर्ष का अनुभव, असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर्स को 13 से 10 साल के अनुभव की जांच कर रही है।

 

जानकारी के मुताबिक साल 2020 में प्रदेश में बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज का बड़ा घोटाला उजागर हुआ था। इस घोटाले से तकरीबन एक लाख छात्र-छात्राओं का भविष्य अब भी दांव पर लगा हुआ है। बताया गया था कि कोरोना काल के समय अधिकारियों की मिलीभगत से प्रदेश में नियमों को पूरा नहीं करने वाले कॉलेजों को भी मान्यता दे दी गई थी। इन कॉलेजों के पास न तो पर्याप्त मात्रा में जमीन थी और न ही अस्पताल। इसके अलावा भी कई गड़बड़ियां मिली थीं। याचिकाकर्ता के शिकायत के आधार पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपी है। सीबीआई फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

 

इसी सिलसिले में सीबीआई की टीम शुक्रवार को जांच के लिए अनूपपुर के रिलायंस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज पहुंची। अचानक पहुंची टीम की वजह से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। रिलायंस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में टीम के सदस्य दस्तावेज चेक कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सीबीआई की टीम कई बिंदुओं की जांच कर रही है। सीबीआई की टीम अभी भी स्कूल के अंदर मौजूद है। वहीं बाहर से ताला लगा दिया गया हैं। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है।

 

अब तक सीबीआई की जांच में प्रदेश के 275 कॉलेज में 75 कॉलेज में गड़बड़ी मिली है। इसकी रिपोर्ट सीबीआई ने उच्च न्यायालय में पेश कर दी है। शेष कॉलेजों की जांच के लिए उच्च न्यायालय ने सीबीआई को 15 दिन का समय दिया है। इन कॉलेज जांच पूरी होने तक न तो बच्चों की परीक्षाएं आयोजित होंगी और न ही नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो सकेगी। इसके लिए छात्र छात्राओं को नए प्रवेश के लिए नए साल का इंतजार करना होगा। प्रकरण की सुनवाई 17 जनवरी को होनी है। इसके पहले हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई को प्रदेश के निजी और सरकारी नर्सिंग कॉलेज की जांच कर रिपोर्ट पेश करनी है।

MadhyaBharat 12 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.