Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
मप्र से लाखों कार्यकर्ता मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे लेकिन जब जाएंगे तब मंदिर पूर्ण हो जाएगा : जीतू पटवारी
shivpuri,Lakhs of workers,  Jitu Patwari

शिवपुरी। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि मध्य प्रदेश से लाखों कार्यकर्ता राम मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे लेकिन यह कांग्रेस कार्यकर्ता और मैं स्वयं जब जाऊंगा जब राम मंदिर पूर्ण बनकर तैयार हो जाएगा और प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो जाएगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यह बात शुक्रवार को शिवपुरी में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।

पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से पूछा था कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में जाने से इनकार कर दिया गया है। इस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के केंद्र हैं। भारत व राम एक है। विश्वास अंतरात्मा की बात है। सौ प्रतिशत कांग्रेस परिवार जो राम को मानते हैं वह दर्शन के लिए जाएंगे लेकिन तब जाएंगे तब मंदिर पूर्ण बनकर तैयार हो जाएगा और प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण हो जाएगी। जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश से भी लाखों कार्यकर्ता और मैं स्वयं दर्शन के लिए जाएंगे लेकिन जब मंदिर पूर्ण बनकर तैयार हो जाएगा व प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो जाएगी तब जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो इस पर राजनीति कर रहे हैं उनको राजनीति सभी लोगों को आर्थिक आधार पर समानता लाने के लिए करनी चाहिए। देश का आर्थिक पिछड़ापन दूर करना चाहिए लेकिन यहां राजनीति हो रही है।

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि एक महीने से ज्यादा मप्र में नई सरकार को बने हो गया है और अब भाजपा की नई सरकार को मध्य प्रदेश में जो घोषणाएं उनके द्वारा की गई उन्हें पूरा करना चाहिए। जिसमें बहनों को बहनों को 3000 रुपए हर महीने देने की बात, गेहूं 2700 रुपए में खरीदने की बात और धान 2500 रुपए में खरीदा जाना चाहिए। इसके अलावा वर्तमान में महंगाई के इस दौर में 450 रुपए में सिलेंडर देने की बात कही गई थी उस वचन पत्र को भाजपा द्वारा पूरा करना चाहिए। जीतू पटवारी ने कहा कि हम विपक्ष में रहते हुए सकारात्मक भूमिका निभाएंगे और प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे।

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकारों को शिवपुरी में बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याया यात्रा मध्य प्रदेश में 20 फरवरी के आसपास आएगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी और मध्य प्रदेश के गुना के रास्ते आगे जाएगी। इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर शिवपुरी में उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जीतू पटवारी ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए एकजुटता से काम करने की बात कही। अपने दौरे के दौरान जीतू पटवारी स्थानीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के घरों पर भी गए और उनसे बातचीत की।

MadhyaBharat 12 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.