Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने गांव का विकास जरूरी: शर्मा
panna, Village development ,Sharma

पन्ना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को पन्ना में कार्यशाला को संबोधित किया। पन्ना के एवरशाइन गार्डन में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि गांव को विकसित किए बिना विकसित भारत के संकल्प को पूरा नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प को पूरा करने के लिए गांव को विकसित करना जरूरी है। भाजपा गांवों को विकसित बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार की गरीब कल्याण और जनहितैषी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए गांव चलो अभियान चला रही है।

24 घंटे गांव में रहेंगे पार्टी कार्यकर्ता

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता गांव में एक रात रहेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से लेकर पार्टी के प्रदेश और जिला पदाधिकारी एक गांव में 24 घंटे रहेंगे। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता सबसे पहले होता है। इस अभियान के माध्यम से भाजपा विधानसभा चुनाव में हारे हुए बूथों को जीतने और जीते हुए बूथों पर 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने को लेकर कार्य करेगी। गांव के सभी पात्र व्यक्तियों को केंद्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याण और जनहितैषी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता 24 घंटे गांव में रहेंगे, रात भी गांव में रूकेंगे। इस दौरान गांव में होने वाली गतिविधियों को समझेंगे और ऐसे व्यक्ति जिनका नाम मतदाता सूची में किसी कारणवश छूट गया है, उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग करेंगे। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके इसके लिए उनका नाम योजनाओं में जुड़वाने के लिए प्रयास करेंगे।

MadhyaBharat 27 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.