Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का किया उद्घाटन.   12 ई-कॉमर्स कंपनियों पर 58 लाख का जुर्माना.   25 अक्टूबर को वाराणसी और भुवनेश्वर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, परिधान फैक्ट्री, एयर शो और RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन.   DFPD का विशेष अभियान 6.0 जोरों पर: 82 हजार फाइलों की समीक्षा, 31 हजार वर्ग फीट जगह खाली, 36 लाख का स्क्रैप राजस्व.   C-DOT और IIT-BHU में ऐतिहासिक साझेदारी: वाराणसी में खुलेगा 6G, AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी का छठा उत्कृष्टता केंद्र.   इंजीनियरिंग निर्यात रिकॉर्ड की ओर: इस वित्त वर्ष में 150 अरब डॉलर का लक्ष्य.   सोशल मीडिया से विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा.   प्रधानमंत्री के मन की बात के संदेश को पार्टी कार्यकर्ता जनभागीदारी के साथ धरातल पर साकार करें.   बालासाहेब थोरात ने कहा ज्ञानेश कर भाजपा के लिए कर रहे कार्य.   भोपाल मास्टर प्लान का नया प्रारूप कानूनी खामियों से भरा है, केवल वाहनों पर केंद्रित .   कटनी में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी , भ्रष्टाचार व्यवस्था की जड़ों तक पहुंच गया.   रीवा में प्र न्यूक्लियर पावर प्लांट नहीं लगने देंगे, विधानसभा में भी उठाएंगे मुद्दा - सिंघार.   पीएम ने त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्राथमिकता देने और वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.   वाहनों चेकिंग से 4.81 लाख का समन शुल्क की ही वसूली.   मुंगेली जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे.   कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी देश का सबसे बड़ा कर सुधार - वित्त मंत्री चौधरी.   दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक - राज्यपाल डेका.  
रात में हुई तेज बारिश सुबह मौसम में घुली ठंडक
morena, Heavy rain , cool weather

मुरैना। शहर में रविवार की शाम को आसमान पर घुमड़ रहे घने बादलों के चलते बूंदाबांदी सुरू हो गई, जो देर रात तेज बारिश में तब्दील हो गई। इससे सोमवार सुबह मौसम में हल्की ठण्डक घुल गई। इससे तापमान में लगभग एक डिग्री की गिरावट हो सकती है। इस पानी से सरसों, गेहूं, चना सहित दलहन फसलों को कोई नुकसान नहीं है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन ऐसा ही ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।

 

 

मौसम विभाग की मानें तो देश में पश्चिमी विछोभ के कारण मौसम ने तेज गति से बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों द्वारा बीते सप्ताह पूर्वानुमान घोषित किया था। उसके अनुसार ही विगत दिवस ही मौसम काफी बिगड़ा हुआ दिखाई दिया। सोमवार को भी आसमान पर घने बादल छाये होने के कारण रात में पानी की संभावना बन रही है। हालांकि, मौसम के पूर्वानुमान अनुसार कल 6 फरवरी से मौसम में सुधार होने की संभावना है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को जिले में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री व उच्चतम तापमान 20 डिग्री पर दर्ज किया गया। दोनों तापमान नजदीक होने के कारण देर रात बारिश के साथ कहीं-कहीं बहुत हल्के ओले पडऩे की सूचना है। अंचल के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी दो दिवस तापमान में हल्की गिरावट के कारण सर्दी का असर रहेगा। इसके बाद आसमान साफ होने पर वातावरण सामान्य हो जायेगा। न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री तथा उच्चतम तापमान 21 से 22 डिग्री रहने की संभावना है।

MadhyaBharat 5 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.