Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
उमा भारती पहुंची अमरकंटक राहुल और दिग्विजय पर साधा निशाना
anuppur, Uma Bharti ,Amarkantak

अनूपपुर। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती दो दिवसीय अमरकंटक के प्रवास पर मंगलवार को मां नर्मदा मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने अमरकंटक और नर्मदा को लेकर कहा कि कहा कि नर्मदा जी का काम संपूर्णता के साथ जैसा होना चाहिए, वैसा नहीं हो पाता है। क्योंकि, इसमें विभिन्न जिले और राज्य भी शामिल हो जाते है। इसलिए कठिनाई आती है। जब तक सभी एक साथ मिलकर कलेक्टिव डिसीजन नहीं लेंगे तब तक यहां का विकास सम्भव नही है। इसके लिए एक कोऑर्डिनेटर बनाने की जरूरत है।

 

ज्ञात हो कि सोमवार की शाम पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अमरकंटक में रात 9 बजे नर्मदा मंदिर पहुंच मॉ नर्मदा मंदिर में दर्शन पश्चात आरती कर माथा टेका। मंदिर प्रांगण में कुछ समय बैठ कर व्यतीत की। नर्मदा मंदिर पुजारी परिवार ने भी कुछ अपनी समस्याओं को भी उनके सामने रख सुलझाने की बाते रखी।

 

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मंगलवार को कल्याण सेवा आश्रम द्वारा नर्मदा मंदिर में मॉ नर्मदा और माता पार्वती हेतु भेंट किये गये स्वरर्ण अभूषण द्वारा किये गये श्रृंगार को निहारा और पूजन किया। प्रांगण में कुछ देर बैठ लोगो से बातचीत किया।

 

पत्रकारो के सवालो के जबाब में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने दिग्विजय सिंह के ईडी, सीबीआई वाले बयान को लेकर कहा कि हम उनको कोई जवाब नहीं देते, पहले वो अपने बयान पर टिके रहे। देश में जहां भी उनकी सरकार हैं, वह कहें कि ईडी सीबीआई और ईवीएम की वजह से उनकी सरकार बनी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जोड़ना क्या चाहते हैं। अगर जोड़ना ही हैं, तो जो पाकिस्तान के कब्जे में हमारा जो कश्मीर टूटा है, वहां जाए, वहां यात्रा करें। वह तो अपनी पार्टी को भी नही बचा पा रहे हैं, जब कुछ टूटा ही नही हैं, तो फिर जोड़ना क्या है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस दिन रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हुई, उस दिन पूरा भारत जुड़ गया। इंडिया गठबंधन को लेकर उमा भारती ने कहा कि विपक्ष को उसी धरातल पर खड़ा होना पड़ेगा, जहां मोदी और भाजपा खड़ी है। तीन धरातल पर मोदी का व्यक्तित्व बना है, जब तक मोदी जैसा व्यक्ति दस बीस साल में खड़ा नही होता, कोई भी मोदी से आंख नहीं मिला पाएगा।

MadhyaBharat 6 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.