Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
हरदा: सारी रात चला मलबा हटाने का काम
Harda, Work to remove , all night

हरदा। पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को हुए विस्फोट की घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं, 200 से अधिक घायल हुए हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पटाखा फैक्ट्री परिसर में रात में भी पटाखे फूटते रहे और इसके साथ ही मलबा भी हटाया जाता रहा। बुधवार सुबह से मलबा हटाने का काम दोबारा शुरू किया गया है। इधर, प्रशासन ने मंगलवार को जिन घरों को खाली करा लिया था, उन घरों में रहने वाले बुधवार सुबह खंडहर बन चुके अपने घरों को देखने पहुंचे।

विस्फोट से ध्वस्त हुए पटाखा फैक्ट्री परिसर से मलबा हटाने का काम रात भर चलता रहा। जिस बेसमेंट में बारूद रखा था और मजदूर काम कर रहे थे, उसका मलबा हटाया जा रहा है। इसके लिए वाराणसी से नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की 35 सदस्यों की टीम हरदा पहुंच गई है। बुधवार सुबह कई लोग अपने घर देखने पहुंचे, वहां मलबा मिला। मंगलवार देर रात तक 204 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया जा चुका था। 51 गंभीर घायलों को भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम रेफर किया गया है, वहीं कई लोग अब भी लापता हैं। एनडीआरएफ मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटी है। हालात का जायजा लेने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को हरदा जाएंगे।

 

हादसे में फैक्ट्री के आसपास बने 60 घर जल गए हैं। एहतियातन 100 से ज्यादा इमारतों को खाली करा लिया गया था। बुधवार सुबह लोग मलबे का ढेर बन चुके अपने घरों में जरूरत की चीजें खोजते दिखे। इस मामले में हरदा की सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं, फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल को पुलिस ने रात करीब 9 बजे राजगढ़ जिले के सारंगपुर से गिरफ्तार कर लिया है। सुपरवाइजर रफीक खान भी पुलिस की हिरासत में है।

MadhyaBharat 7 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.