Since: 23-09-2009
राजगढ़। सारंगपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर आगर रोड़ पर गैस गोडाउन के समीप तेज रफ्तार बालाजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में 7 महिला सहित 9 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एम्बूलेंस वाहन की मदद से घायलों को सारंगपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सारंगपुर-आगर रोड़ पर गैस गोडाउन के समीप तेज रफ्तार बालाजी बस क्रमांक एमपी 41 पी 1559 अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार पर्वतसिंह (53)पुत्र नानूराम हरिजन निवासी मंडोदा, राजनसिंह (55)पुत्र रामचंद्र योगी निवासी मोहना, आशाबाई (43)पत्नी देवकरण चंद्रवंशी निवासी करजूमोहना, नेहा पुत्री दिनेश चंद्रवंशी, मायाबाई (40)पत्नी राजेन्द्र कलगोदिया निवासी बड़ोदी, शीतल पुत्री मोहनलाल कारपेंटर निवासी मोहना, खुशी (18)पुत्री राजेश कलगोदिया निवासी बड़ोदी, ज्योति (28)पत्नी प्रवीण खाती और रचना (35)पत्नी सतीश खाती निवासी करजू घायल हो गई, जिन्हें एम्बूलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |