Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
डीईओ ऑफिस में लोकायुक्त ने लिपिक को 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
panna, Lokayukta arrested ,clerk in DEO office

पन्ना। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगातार कई वर्षो से लगभग हर वर्ष लोकायुक्त कार्यवाही की जाती है। कई लिपिक एवं डीईओ अब तक लोकायुक्त कार्यवाही के चलते सजा भोग चुके हैं। कार्रवाई होने के बाद भी भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे ही बुधवार को एक बार फिर सागर लोकायुक्त की टीम ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मे पदस्थ लिपिक महेंद्र साहू को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

 

लोकायुक्त सागर डीएसपी मंजू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 16 फरवरी को शिकायत कर्ता किशोर सिंह राजपूत जो कि पेशे से शिक्षक है और पूर्व में घाट सिमरिया में पदस्थ था। उसका प्रमोशन होने के बाद जेडी शाखा भोपाल द्वारा बिहरासर में पदस्थपना के आदेश जारी किये थे। उक्त शिक्षक ने बिहरासर में ज्वाइन कर लिया। लेकिन वहां के प्राचार्य द्वारा कहा गया कि आप अपने पूर्व पदस्थापना स्थल पर ज्वाइनिंग दे। इसके लिए शिकायतकर्ता जिला शिक्षा अधिकारी एसबी मिश्रा से मिला। जिला शिक्षा अधिकारी ने फरियादी को आरोपित लिपिक महेंद्र साहू से मिलने के लिए कहा। जब शिकायत कर्ता आरोपित महेंद्र साहू से मिलने गये और उसने जिला शिक्षा अधिकारी की मंशानुसार पदस्थापना के नाम पर 25 हजार रूपये की मांग की। बाद में सौदा 20 हजार में तय हो गया। फरियादी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में 16 फरवरी को थी। जिस पर बुधवार को योजनानुसार शाम छह बजे 20 हजार के नोट लेकर फरियादी आरोपित लिपिक महेंद्र साहू को को देने पहुंचा। जैसे ही लिपिक ने पैसे लिये तत्काल लोकायुक्त टीम ने मय रिश्वत के नोटों सहित गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि उक्त रूपये लिपिक महेंद्र साहू द्वारा पहनी गई काली शर्ट की जेब से बरामद किये गये हैं। लोकायुक्त टीम ने उपरोक्त लिपिक के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही जारी थी।

MadhyaBharat 21 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.