Since: 23-09-2009

  Latest News :
संविधान सदन में 26-27 अक्टूबर को होगा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, PM मोदी रहेंगे मौजूद, जन-केंद्रित विकास पर होगा वैश्विक मंथन - लोकसभा अध्यक्ष.   भारत की ताकत विविधता में एकता, टीम इंडिया की भावना से ही विकसित भारत बनेगा - उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन.   मुंबई में INDIA CHEM 2026 का भव्य शुभारंभ, देश का केमिकल बाजार दोगुना, MP में 50 हजार करोड़ का पेट्रोकेमिकल हब बन रहा.   *CCO की \'सुविकल्प\' पहल को मिला स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड 2026, बंद खदानों को बना रही उत्पादक संपत्ति.   ऊपर सोलर पैनल, नीचे लहलहाएगी फसल, 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज ने किया शुभारंभ.   विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   मुख्यमंत्री ने आदित्य बिरला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला से की भेंट, सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में 22 हजार करोड़ निवेश का प्रस्ताव.   केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दे रही हैं मध्यप्रदेश के विकास को गति : CM डॉ. मोहन यादव.   ग्वालियर हादसे में 16 मौतें प्रशासनिक विफलता, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा दे सरकार - जीतू पटवारी*.   सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आज तीसरा दिन, सिंदूरिया से तराना तक पैदल चलेंगे दिग्विजय सिंह*.   जन विश्वास अभियान: फील्ड में ही दिखें सभी अधिकारी, CM डॉ. मोहन यादव किसी भी जिले में कर सकते हैं औचक निरीक्षण.   रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल मर्डर केस में SIT जांच, CM ने दिए आदेश.   PWD सचिव मुकेश बंसल ने राजनांदगांव में निर्माण कार्यों की समीक्षा की, लंबित सड़कों और भवनों को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश.   डिप्टी CM विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में 48 नई सहकारी समितियों का गठन.   अन्न का सम्मान और किसानों का योगदान हमारा सामूहिक दायित्व, विकसित भारत में युवा-महिला भागीदारी जरूरी - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु.   अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति, नगरीय निकाय भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनाएं योजना - सीएम साय.   विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, बिलाईगढ़ के राजशाही दशहरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 5 बड़ी घोषणाएं.   जशपुर में सड़क नेटवर्क को मिल रही नई मजबूती.  
नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या
sukma, Naxalites killed ,two villagers

सुकमा। नक्सलियों के पामेड़ एरिया कमेटी ने शुक्रवार को प्रेस वक्तव्य जारी कर यह घोषणा किया कि पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी ने पुलिस मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों सोढ़ी उंगा और माड़वी नंदा की हत्या कर दी है। इसके साथ ही दो अन्य ग्रामीणों युवक अड़मा और देवे को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। नक्सलियों के द्वारा जारी प्रेस वक्तव्य के बाद पुलिस ग्रामीणों की मौत की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सोड़ी हूंगा और माड़वी नंदा रविवार को तेलंगाना जाने के लिए अपने घर से निकले थे। इसी बीच रास्ते से ही नक्सलियों ने दोनों का अपहरण कर लिया और हत्या कर आज शुक्रवार सुबह एलमागुंडा नया पारा के कायर दुलेड़ जाने वाले मार्ग पर शव फेंक दिया है।

नक्सलियों द्वारा जारी प्रेस वक्तव्य में लिखा है कि सुकमा-बीजापुर के सीमा पर स्थित कायर दुल्लेड़ गांव में पुलिस कैंप स्थापित कर ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। इसी गांव के रहने वाले 02 युवक सोढ़ी उंगा और माड़वी नंदा भी पुलिस के मुखबिर बनकर काम कर रहे थे। ग्रामीणों को पिटवाने, मुर्गी-मछली पुलिस वालों को देने, कैंप से सीधा संपर्क रखने और उन्हें समाचार पहुंचाने का काम करते थे। इन्हें पहले भी समझाइश दी गई थी, नहीं माने, इसलिए पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी ने मौत की सजा दी है। नक्सलियों द्वारा जारी प्रेस वक्तव्य में कहा गया है कि इसी गांव के अन्य दो और युवक अड़मा और देवे यह दोनों भी पुलिस का साथ दे रहे हैं, सुधर जाएं, नहीं तो इनका अंजाम भी इन दो युवकों की तरह ही होगा।

MadhyaBharat 23 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.