Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
ग्वालियर-चंबल अंचल में बुधवार को बूंदाबांदी की संभावना
gwalior, Possibility of drizzle, Gwalior-Chambal region

ग्वालियर। हिमालय में लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आसमान में बादल लगातार डटे हुए हैं। इसी क्रम में 29 फरवरी की रात हिमालय में एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने की संभावना है। इधर दक्षिण-पश्चिमी मध्यप्रदेश से एक द्रोणिका गुजर रही है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से गुजर रहा है। पूर्वोत्तर अरब सागर से गुजरात और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश होते हुए पूर्वी राजस्थान तक एक द्रोणिका लाइन गुजर रही है। इससे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसी वजह से बादल छाए हुए हैं। इसके चलते अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसी क्रम में 29 फरवरी एवं एक मार्च के बीच हिमालय में एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इस वजह से मार्च के शुरुआती दिनों में भी बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। ऐसे में फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे और न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर बना रहने की संभावना है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस आंशिक गिरावट के साथ 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है। आज सुबह हवा में नमी 76 और शाम को 44 प्रतिशत दर्ज की गई।

MadhyaBharat 27 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.