Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
2047 तक प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को बनाएंगे विश्व की महाशक्ति : विष्णु देव साय
sidhi,  Prime Minister , Vishnu Dev Sai

सीधी/सिंगरौली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक दुनिया की महाशक्ति और विश्व गुरु बने, इसके लिए मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटें जीतना आवश्यक है। कार्यकर्ता प्राणपण से जुटकर आमजन का आशीर्वाद प्राप्त करें और कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के मिशन में जुट जाए। प्रधानमंत्री मोदी के पुनः प्रधानमंत्री बनने से गरीब, किसान, युवा, दलित, शोषित एवं वंचितों का सम्मान होगा। जिसके कारण हम भारत को अगले 5 वर्षों में विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाकर देश को सशक्त बनाएंगे।

यह बात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को सीधी में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को प्रदेश महामंत्री सरदेन्दू तिवारी, जिलाध्यक्ष देव कुमार एवं विधायक रीति पाठक ने भी संबोधित किया। सीएम साय ने पूर्व में सिंगरौली पहुंचकर शक्ति नगर स्थित मां ज्वालामुखी मंदिर में माता के दर्शन कर पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल हुए।

कार्यकर्ता कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के मिशन में जुट जाए

 

विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर, कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने, तीन तलाक और अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय लेकर आमजन को राहत दी है। कार्यकर्ता कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के मिशन में जुट जाए। जनता जनार्दन के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ को हमने कांग्रेस मुक्त राज्य बनाने का फैसला किया है।

मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहा सांस्कृतिक पुनरुत्थान

उन्होंने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक पुनरुत्थान की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। चाहे वह भव्य और दिव्य अयोध्या में भगवान श्री रामलला विराजमान हो, भव्य काशी हो या फिर महाकाल कोरिडोर, हर जगह भारत को भारतीयता से जोड़ने का कार्य हो रहा है। ज्ञान पार्टी का विजन है। ज्ञान का अर्थ है गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी का सम्मान और उनका उत्थान। उन्होंने कहा कि मैं इसी मध्यप्रदेश में पला, बढा हूं। पहले मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ का हिस्सा था, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटलबिहारी वाजपेयी जी ने हमें स्वतंत्र राज्य की सौगात दी थी।

भाजपा में परिवारवाद नहीं बल्कि राष्ट्रवाद है

 

साय ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी जैसे दल में कार्य करने का अवसर मिला है। क्योंकि सभी विपक्षी दल एक परिवार की पार्टी हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रवाद सर्वोपरि है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में मैंने काम किया और आज मुख्यमंत्री हूं। यह सिर्फ भाजपा में ही संभव हो सकता है। भाजपा में लोकतंत्र है जहां कार्यकर्ता परिश्रम और निष्ठा के बल पर आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि जनता के आशीर्वाद से मेरा बूथ सबसे मजबूत और बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र को साकार कर प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतना हमारा लक्ष्य है।

400 सीटों के लक्ष्य को प्राप्त करने में बुद्धिजीवियों की अहम भूमिका

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने सिंगरौली में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों का शंखनाद हो चुका है। देश की अन्य विपक्षी पार्टियों में परिवारवाद हावी है जबकि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। जहां एक ओर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व भर में भारत का डंका बज रहा है, दूसरी ओर हमारी सरकार ने गरीबों के उत्थान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद आज अयोध्या में भगवान श्री रामलला का भव्य मंदिर बना है यह सभी के लिए गौरव का क्षण है। कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने से लेकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की बयार चल रही है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को 400 सीटों के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें आप सभी बुद्धिजीवियों का साथ चाहिए ताकि देश को विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाने का लक्ष्य पूरा हो सके। सम्मेलन को प्रदेश शासन की मंत्री राधा सिंह एवं प्रदेश महामंत्री सरदेन्दू तिवारी ने भी संबोधित किया।

MadhyaBharat 1 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.