Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ओला पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए तैयार हमारी सरकार : ज्योतिरादित्य सिंधिया
shivpuri,Our government ,Jyotiraditya Scindia

शिवपुरी। केंद्रीय नागरिक एवं उद्यान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पिछले दिनों ग्वालियर-चंबल संभाग में हुई ओलावृष्टि के बाद ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की हर संभव मदद के लिए हमारी सरकार तैयार है। हमारी सरकार की प्रशासनिक तीव्रता के कारण आज ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए हैं। इतने कम समय में किसी सरकार ने आज तक प्रभावित किसानों को राहत नहीं दी होगी। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि हमारी सरकार ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की हर संभव मदद के लिए तैयार है।

केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने यह बात शिवपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। शिवपुरी में अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की।

 

इस दौरान श्री सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के कारण सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के पद पर मध्य प्रदेश लगातार आगे बढ़ता हुआ जा रहा है। श्री सिंधिया ने बताया कि शिवपुरी और गुना में 45-45 करोड़ की लागत से नए हवाई अड्डे बनेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले 10 मार्च को 16 हवाई अड्डों का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से रखा गया है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन रहा है। 16 महीने में यह हवाई अड्डा बनकर तैयार हुआ है। इसी तरह पूरे देश में हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में लगातार कार्य हो रहे हैं और 16 हवाई अड्डों का शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम 10 मार्च को वर्चुअल माध्यम से होगा।

MadhyaBharat 7 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.