Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
राघौगढ़ से लेकर छिंदवाड़ा तक इस बार भाजपा जीत का परचम फहराएगी: वीडी शर्मा
bhopal, Raghogarh to Chhindwara, VD Sharma

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का बूथ विजय अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता दस दिन तक दो घंटे का समय दें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के मंत्र को साकार करने का कार्य करें। प्रदेश भर में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी हर दिन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बूथ और कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने के लिए कार्य करें। इस लोकसभा चुनाव में राजगढ़ क्षेत्र के राघौगढ़, सुसनेर से लेकर छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र तक भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक बहुमत से जीत दर्ज कर परचम फहरायेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को राजगढ़ के आकृति होटल में राजगढ़ लोकसभा प्रबंधन समिति एवं जिला बैठक को संबोधित करते हुए कही।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिस बूथ में रहते हैं, उस बूथ पर भी 370 वोट बढ़ाने के लिए कार्य करें। बूथ स्तर पर जितनी अधिक मेहनत होगी, लोकसभा का चुनाव परिणाम उतना ही ऐतिहासिक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र के आधार पर कार्य कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण की योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क करें और उन्हें नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट देने का आह्वान करें। बैठक को लोकसभा प्रत्याशी रोडमल नागर, लोकसभा प्रभारी विकास विरानी एवं लोकसभा संयोजक दीपेंद्र सिंह चौहान ने भी संबोधित किया।

 

हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाकर डॉ. मुखर्जी के चरणों में 370 कमल पुष्प अर्पित करें

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि देश के आजाद होने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 लागू कर दिया। जनसंघ जो बाद में भारतीय जनता पार्टी बनी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने केंद्रीय मंत्री का पद छोड़कर धारा 370 हटाने के लिए आंदोलन शुरू किया। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दे दिया। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए हमारी पार्टी के संस्थापक ने बलिदान दिया है। इसलिए सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर 370 नए मतदाता पार्टी से जोड़कर डॉ. मुखर्जी के चरणों में 370 कमल पुष्प अर्पित करें।

 

भाजपा प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतेगी

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हर कार्यकर्ता पहली बार मतदाता बने युवाओं से संपर्क करें और पार्टी के कार्य बताएं। साथ ही युवाओं को वर्ष 2003 के पहले कांग्रेस शासनकाल में मध्यप्रदेश की स्थिति के संबंध में बताएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किए गए हैं। देश की आधी आबादी महिलाएं हैं, जिनके उत्थान और आर्थिक विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार ने बहुत कार्य किए हैं। हर बूथ पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के साथ 370 नए मतदाता हर बूथ पर जोड़ना है। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर इस कार्य करे गंभीरता से करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सहित सभी 29 लोकसभा सीटें जीतकर अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

 

नए लोगों को पार्टी से जोड़ें

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पन्ना समितियों से लेकर बूथ और मंडल की कार्यसमितियों में जितने भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैं, सभी लोग पार्टी से जुड़ने की इच्छा रखने वाले व्यक्तियों व लोगों को भाजपा परिवार से जोड़ें। बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता व पदाधिकारी भाजपा से जुड़ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी नए लोगों को पार्टी से जोड़कर हर बूथ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बूथ और कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने का कार्य करें।

 

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री नारायण सिंह पवार, प्रदेश शासन के मंत्री गौतम टेटवाल, जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, राजगढ़ जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, गुना जिला अध्यक्ष चिंतामणि राठौर, विधायक मोहन शर्मा, अमर सिंह यादव, हजारीलाल दांगी, जिला प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सोनू गहलोत, गोपाल आचार्य सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवी सिंह सोंधिया एवं आभार जिला महामंत्री अमित शर्मा ने व्यक्त किया।

MadhyaBharat 17 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.