Since: 23-09-2009

  Latest News :
विपक्षी दलों के छात्र संगठनों का शिक्षा नीति और यूजीसी ड्राफ्ट के खिलाफ प्रदर्शन.   मुख्यमंत्री स्टालिन निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन के संबंध में प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात.   उत्तराखंड सरकार अवैध मदरसों की फंडिंग की करेगी जांच.   स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी : देवेंद्र फडणवीस.   अनंतनाग के जंगल में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी ठिकाने का किया भंडाफोड़.   हीरानगर सेक्टर के सान्याल गांव में सुरक्षा बल और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू.   मप्र में मोहन सरकार का जल सौर पवन और पर्यटन पर फोकस .   मप्र के सभी प्रमुख शहरों में होगी सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य की प्रस्तुति : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में ग्वालियर कर रहा लगातार प्रगतिः सिंधिया.   नाजिया इलाही खान ने किए भगवान महाकाल के दर्शन.   भोपाल में सड़क हादसे में नर्सिंग की छात्रा की मौत.   मप्र के कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकले पांच चीते.   शासकीयकरण की मांग पर पंचायत सचिवों की हड़ताल जारी.   राष्ट्रपति मुर्मु ने छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में लगाया कदम्ब का पौधा.   लोकतंत्र की जड़ें भारत में वैदिक काल से मजबूत : मुख्यमंत्री साय.   कोरबा में ट्रेलर की चपेट में आने से पेपर जमा करने जा रहे शिक्षक की मौत.   दुर्गा मंदिर के सामने संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव.   बीजापुर में 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
सूरज ने दिखाए तेवर, पारा 38 डिग्री के पास
gwalior,Sun showed,mercury

ग्वालियर। सूरज अब तीखे तेवर दिखाने लगा है। जिससे दोपहर में धूप चुभने लगी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। ऐसे में गर्मी से राहत के लिए घरों और कार्यालयों में पंखे, कूलर, एसी चलने लगे हैं। रात में भी गर्मी से बचाव के लिए लोगों को पंखा चलाना पड़ रहा है। मौसम के जानकारों का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि हो सकती है।

पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क होने से तापमान लगातार बढ़ रहा है। विगत 24 मार्च रविवार को तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। हालांकि इसी दिन शाम को बादल छाने और तेज हवाएं चलने से दूसरे दिन 25 मार्च सोमवार को अधिकतम तापमान लुढ़क कर 34.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। इसके बाद गुजरे दो दिन में अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। बुधवार 27 मार्च को मौसम शुष्क होने से सुबह से धूप काफी तेज रही जो दिन चढऩे के साथ और तेज होती गई। दोपहर के समय धूप में थोड़ी देर खड़े रहने पर लोगों का पसीना छूट रहा था।

मौसम के जानकारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से राजस्थान की ओर से गर्म हवाएं आ रही हैं। इसी वजह से तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार 29 मार्च को पश्चिमी हिमालय में एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके प्रभाव से ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल नजर आ सकते हैं।

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 1.3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज सुबह हवा में नमी 53 प्र्रतिशत दर्ज की गई जो औसत से 06 प्रतिशत अधिक है जबकि शाम को हवा में नमी घटकर 35 प्रतिशत दर्ज की गई। यह भी औसत से 10 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।

MadhyaBharat 27 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.