Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर चाचा-भतीजे की मौत
seopur, Tractor-trolley ,hits bike

श्योपुर। शहर में रेत, भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली मौत की रफ्तार से बेखौफ शहर की सड़कों पर दौड़ रही हैं। इससे आए दिन हादसे भी हो रहे हैं, बावजूद परिवहन विभाग की नींद नहीं टूट रही हैं। बीते 15 दिनों में पांच लोगों की मौत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के टक्कर मारने से हो गई। ऐसा दर्दनाक हादसा शुक्रवार की दोपहर वीरपुर में हुआ, जहां अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार 8 वर्षीय मासूम बालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो महिलाए गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया। हादसे में जिन लोगों की मौत हुई वह आपस में चाचा-भतीजे हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगा दी, वहीं शवों को एमएस रोड रखकर चार घंटे तक चक्काजाम लगा दिया। विवाद को बढ़ता देख चार थानों की पुलिस मौके पर बुलाई गई वहीं जिलाधीश लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आंनद भी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर चंबल नदी से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत भरकर वीरपुर की तरफ जा रही थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली इतनी तेज रफ्तार में थी सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार 8 वर्षीय अभिषेक और उसके 22 वर्षीय चाचा जितेन्द्र उर्फ जीतू केवट की मौत हो गई। वहीं 30 वर्षीय सिया बाई पत्नी जितेंद्र केवट, 19 वर्षीय कुसुम पुत्री महेश केवट गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें उपचार के लिए विजयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मुरैना रेफर कर दिया है, जहां उनकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

चार घंटे शव रखकर लगाया जाम, ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगाई आग: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से जिन लोगों की मौत हुई उससे परिजन व लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों ने शव को हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। 4 बजे से शुरू हुआ चक्काजाम शाम 7 बजे तक चला। गुस्साएं लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लाग दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली खाक हो गए। चक्काजाम से हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद भीड़ ने जाम हटाया। इस दौरान चार थानों की पुलिस, तहसीलदार सिद्धार्थ गौतम, नायब तहसीलदार सुमेर प्रजापति एवं विजयपुर एसडीओपी राजेश तिवारी मौके पर पहुंचे।

 

फायर बिग्रेड को बैरंग लौटाया: ट्रैक्टर में आग लगने की घटना के बाद प्रशासन ने आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड बुलाई, लेकिन भीड़ ने आग नहीं बुझाने दी। लोगों ने काफी समझाया, लेकिन लोग माने नहीं। ऐसी स्थिति में फायर बिग्रेड को बेरंग ही वापस लौटना पड़ा। लोगों ने एक युवक की कार के शीशे पत्थरबाजी करके तोड़ दिए हैं।

MadhyaBharat 29 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.