Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
रेल फाटक तोड़कर चलती ट्रेन से टकराई कार एक की मौत
anuppur, Car breaks railway ,one dead

अनूपपुर। जिले में एक तेज रफ्तार कार रेलवे फाटक तोड़कर चलती यात्री ट्रेन से जा टकराई, जिसमें कार चालक की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि साथ बैठा व्यक्ति घायल हो गया। वहीं ट्रेन के आखिरी तीन कोच को भी नुकसान पहुंचा। इसके कारण यात्री ट्रेन अनूपपुर जंक्शन पर करीब 7 घंटे खड़ी रही। कोच बदलने के बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। ट्रेन में बैठे यात्रियों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं। हादसा जैतहरी थाना क्षेत्र में बेलिया फाटक पर शनिवार-रविवार की रात हुआ। रेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

कार चालक की मौके पर ही मौत

 

छिंदवाड़ा निवासी नरेंद्र वर्मा जैतहरी के मोजरबियर प्लांट में काम करते थे। शनिवार रात वे अपनी कार क्रमांक से परमेश्वर साहू के साथ अनूपपुर आ रहे थे। इसी दौरान बेलिया फाटक पर कार अनियंत्रित हो गई। वह फाटक तोड़ते हुए ट्रैक से गुजर रही हीराकुंड एक्सप्रेस से टकरा गई। जिससे नरेंद्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस दौरान नरेंद्र वर्मा और परमेश्वर साहू कार में ही फंस गए थे। पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला और परमेश्वर को अनूपपुर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार दोनो शराब के नशे में थे।

 

 

ट्रेन का ब्रेकिंग सिस्टम पाइप फटा

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अंबिकेश साहू ने बताया कि 'कार फाटक का बूम बैरियर तोड़ते हुए ट्रेन के आखिरी डिब्बों से टकराई जिससे तीन डिब्बों के ब्रेकिंग सिस्टम का पाइप फट गया। दुर्घटना के बाद हीराकुंड एक्सप्रेस को अनूपपुर स्टेशन में भोर 3.27 के लाया गया, जहां क्षतिग्रस्त ट्रेन के तीन कोच एस-3, एस-4 और एस 5 के यात्रियों को अनूपपुर में उतारा गया जहां बिलासपुर से तीन नई यात्री ट्रेन के कोच लाकर सुबह 7:25 बजे नये कोच बदलने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।' दुर्घटना के बाद अपर मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर देवराज घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बिलासपुर विकास कश्यप के आदेश पर कमर्शियल इंस्पेक्टर धनराज कुमार एवं अनूपपुर स्टेशन के एसएस कमर्शियल जयंतो दासगुप्ता ने यात्रियों के हर सुविधा का ख्याल रखते उन्हें शिफ्ट करने में भरपूर सहयोग किया। वहीं रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने रात में ही मरम्मत का काम शुरू कर दिया था।

 

 

ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित

 

रेलवे गेटकीपर केदारनाथ राठौर ने बताया कि ट्रेन विशाखापट्टनम से अमृतसर की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। ट्रेन में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं पहुंची। असिस्टेंट लोको पायलट अमरजीत कुमार ने बताया कि हादसे में ट्रेन की एस 3, एस 5 और एस 6 कोच डैमेज हो गए थे।' वहीं, एसपी जितेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि बेलिया रेलवे फाटक 90 डिग्री के टर्न पर है। कार इतनी स्पीड में थी कि फाटक तोड़ते हुए आगे बढ़ गई।

MadhyaBharat 7 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.