Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकारी नौकरी व स्कॉलरशिप का किया वादा
mandla, Rahul Gandhi , government

सिवनी/मंडला। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरान सिवनी जिले के धनौरा में मंडला संसदीय क्षेत्र से पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार ओमकार सिंह मरकाम के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

धनौरा की जनसभा में राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आदिवासियों को देश और इस जमीन का पहला मालिक बताते हुए कांग्रेस की केन्द्र में सरकार बनने पर युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरी देने और एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप दोगुनी करने का वादा किया।

 

 

राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी शब्द का मतलब वो लोग जो इस देश के इस जमीन के पहले मालिक थे। अगर आप पहले मालिक थे, तो जमीन, जल, जंगल, देश के धन पर आपका हक बनता है। राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि युवाओं का हक मारा जा रहा है। युवाओं को न रोजगार मिलता है और न ही उचित शिक्षा। शिक्षा के निजीकरण, जीएसटी और उद्योगपतियों के प्रति उदारीकरण की नीति पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि किसानों और छोटे व्यापारियों को कोई राहत नहीं दी जा रही। हम चाहते हैं कि उनके कर्ज माफ हों तो आम लोगों को भी राहत मिलनी चाहिए।

 

 

जनसभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी संबोधित किया। राहुल गांधी शाम को शहडोल में कांग्रेस प्रत्याशी फुंदेलाल मार्को के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

MadhyaBharat 8 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.