Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
अखंड भारत को खंडित करने का वह पाप कांग्रेस ने कियाः मोहन यादव
narsihpur,  Congress committed , Mohan Yadav

नरसिंहपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां सिर्फ झूठ बोलने का कार्य करती हैं। वे जनता को ठगकर अपनी रोटियां सेकते हैं। वे घुमा-घुमाकर जनता के सामने वे बाते कहते हैं, जो वे कभी करते ही नहीं। वे तो सिर्फ झूठ बोलते हैं। देश की आजादी के समय न जनसंघ था, न भाजपा थी, लेकिन कांग्रेस ने तब भी झूठ बोला और हिन्दुस्तान-पाकिस्तान का बंटवारा कर दिया। जो काम इतने वर्षों तक देश पर राज करने वाले अंग्रेज भी नहीं कर पाए. वह पाप कांग्रेस पार्टी ने किया है। कांग्रेस ने अंखड भारत को ही खंडित करने का कार्य किया है। जिनके लिए जीवन में सत्ता और कुर्सी ही सब कुछ होती है उनसे देश के विकास और यहां की जनता के विकास की अपेक्षा कैसे की जा सकती है। आजादी के समय लिया गया कांग्रेस का एक निर्णय पूरे देश पर भारी पड़ रहा है।

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव विधानसभा के मुंगवानी में भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सभा को प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी संबोधित किया।

 

 

हमारी सनातन संस्कृति पर आंख उठाने वाले बर्दाश्त नहीं होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सनातन संस्कृति और देश की आबरू पर आंख उठाकर देखने वालों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज देश की सनातन संस्कृति की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। हमारी संस्कृति की रक्षा करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण करवाकर यह साबित कर दिया, लेकिन कांग्रेस को यह भी रास नहीं आया। कांग्रेस के एक नेता थे सरदार वल्लभ भाई पटेल, जिन्होंने सोमवाथ का मंदिर बनवाया था, लेकिन एक नेता जवाहरलाल नेहरू भी थे, जिन्होंने कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगाने का पाप किया था। चीन को भारत की जमीन दे दी। अब यही पाप आज कांग्रेस के नेता भी कर रहे हैं। उन्होंने भी श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के आमंत्रण को ठुकराने का पाप किया है। ऐसे कई पाप हैं कांग्रेस के खातों में, जिन्हें गिनाते-गिनाते सुबह हो जाए।

 

 

उज्जैन विक्रम व्यापार मेले में सारे रिकॉर्ड टूटे

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव सिंधी समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे। उन्होंने प्रदेशवासियों को झूलेलाल जयंती और हिन्दू नववर्ष की बधाई, शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उज्जैन में शिवरात्रि से लेकर गुड़ी पड़वा तक व्यापार मेला लगा था। व्यापार मेले में अभी तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए। मैं अपनी ओर से उज्जैन वालों की ओर से सरकार की ओर से प्रदेश और देश के मोटर व्हीकल व्यापारियों को बधाई देता हूं।

 

 

उन्होंने कहा कि उज्जैन व्यापार मेले से लगभग सवा सौ करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यू मिला है। उज्जैन से 23 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है, यह पहली बार का प्रयोग था। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में 102 करोड़ का लक्ष्य रहा, ग्वालियर से भी आगे उज्जैन में पहली साल में ही सवा सौ करोड़ का रेवेन्यू मिलना अपने आप में बड़ा आंकड़ा है।

 

 

कांग्रेस के रतलाम जिलाध्यक्ष सहित कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समक्ष संभागीय भाजपा कार्यालय उज्जैन में रतलाम के कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल, जोबट अलीराजपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरपाल सिंह अजनार, कांग्रेस आईटी सेल प्रदेश सचिव शुभम पाटीदार, रघुनंदन शर्मा जोबट, आनंद भाई शाह चंद्रशेखर आजाद नगर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

 

MadhyaBharat 11 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.