Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मप्र के नक्सल प्रभावित ग्राम दुगलई में 100 प्रतिशत मतदान
bhopal, 100 percent voting, Naxal affected village

भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट-सिवनी सीट पर सुबह सात बजे से निर्वाचन प्रक्रिया जारी है। जिले के तीन नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा। जिले में बैहर, परसवाड़ा और लांजी नक्सल प्रभावित विधानसभा हैं। बैहर विधानसभा के रूपझर थाना क्षेत्र के वनग्राम दुगलई में नौ बजे से पहले ही सौ प्रतिशत मतदान हो गया। सुबह मतदान से पहले ही आदिवासी ग्रामीण केंद्र में जुट गए थे। बताया गया कि यहां कुल 80 मतदाता हैं, जिन्होंने उत्साह के साथ मतदान किया।

 

 

नक्सल प्रभावित तीनों विधानसभाओं में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि अन्य पांच विधानसभा में मतदान प्रक्रिया शाम छह बजे तक चलेगी। नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। एक अप्रैल को लांजी के केराझरी के जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस अधिक सतर्क और मुस्तैद है।

MadhyaBharat 19 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.