Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हिंदू लड़की को घर में बंधक बनाकर दरिंदगी करता रहा अयान पठान
bhopal, Love Jihad ,brutalizing Hindu girl

भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना जिले से लव जिहाद का खौफनाक मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली हिंदू युवती के साथ हैवानियत की सारी हदें पार दी। उसने युवती पर जबरन शादी और मकान की रजिस्ट्री का दबाव बनाया और जब युवती ने इनकार किया तो उसे बेरहमी से पीटा और उसके बाद जख्मों एवं आंख में मिर्च डाली। इतना ही नहीं चीखने पर उसके होंठों पर फेवीक्विक डाल दी।

मामला गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र के नानाखेड़ी इलाके का है। यहां एक हिंदू लड़की को मुस्लिम युवक अयान पठान ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। लड़की की मां को इस रिश्ते से आपत्ति थी लेकिन वह मां से लड़कर अयान के पास पहुंच गई। अयान ने अपने ही घर में उसे महीनेभर से ज्यादा समय तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान वह हिंदू लड़की से संबंध बनाता और उसके साथ जमकर मारपीट करता। अयान पठान बात-बात पर उसके साथ मारपीट करता। इतना ही नहीं, उसने युवती को बेल्ट से मारने से पहले उसके होंठ फेवीक्विक से चिपकाए, ताकि वो चीख ना पाए। यही नहीं, वो मारपीट से बने घावों पर लाल मिर्च डाल देता था। किसी तरह से लड़की अपनी जान बचाकर अपने घर पहुंची, तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने दरिंदगी की शिकार पीड़ित युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित युवती के बयान के बाद केस दर्ज कर आरोपित अयान को गिरफ्तार कर लिया है।

गुना एसपी संजीव कुमार ने शुक्रवार को बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती के बयान के आधार पर आगे जो कार्रवाई बनेगी, वह की जाएगी।‎ उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने उसके घर छापा मारा तो कैन में 60 लीटर शराब भी मिली है, जिसे जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत भी केस दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को आरोपित को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

यह पूरा मामला गुना के कैंट थाना क्षेत्र का है। 23 साल की युवती अपनी मां के साथ रहती है। युवती के पिता की मौत ‎हो चुकी है और भाई-बहन भी नहीं हैं। उसे घर के पास में ही रहने वाले मुस्लिम युवक अयान पठान से प्यार हो गया था लेकिन अयान के दूसरे धर्म का होने के कारण इस रिश्ते से युवती की मां को आपत्ति थी। इसके बाद दोनों शिवपुरी में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। कुछ दिन दोनों की बीच सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद अयान का व्यवहार बदल गया। वह युवती पर जबरन शादी का दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं मकान की रजिस्ट्री उसके नाम करने को कहने लगा। युवती ने इनकार कर दिया, तो उसे एक महीने घर में कैद करके रखा। उसके साथ मारपीट और जबरदस्ती करने लगा। बीते मंगलवार को उसे बेरहमी से पाइप और बेल्ट से पीटा, उसके बाद चोटों और आंखों में मिर्च डाली और लड़की के चीखने पर उसके मुहं में फेवीक्विक डाल दी।

MadhyaBharat 20 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.