Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
शादी से लौट रहे भाजपा विधायक की कार पर पत्थर से हमला
sagar, Stone attack , BJP MLA

सागर। जिले की बंडा विधानसभा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी की कार पर पत्थर से हमला करने का मामला सामने आया है। शनिवार रात विधायक शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी अज्ञात हमलावर ने पत्थर से हमला किया, जिससे विधायक की गाड़ी का कांच टूटा गया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

जानकारी के अनुसार यह मामला बरायठा थाना क्षेत्र के ग्राम करई के पास स्थित सिलोट नदी के घाट का है। बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी शनिवार रात को विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शादियों में शामिल होने गए थे। वे ग्राम बगरोई, रिछाई, शाहगढ़ में शादी में शामिल होकर वापस बंडा लौट रहे थे। तभी सिलोट नदी के घाट पर अज्ञात व्यक्ति ने चलती गाड़ी पर पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर गाड़ी के कांच पर लगा। कांच के टुकड़े विधायक के ऊपर आकर गिरे। विधायक का कहना है कि पत्थर किसने मारा, उन्हें इसके बारे में मालूम नहीं है। उन्हें किसी पर संदेह भी नहीं है। उन्होंने इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत की है।

 

वहीं, बरायठा थाना प्रभारी मकसूद अली ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि बंडा विधायक की गाड़ी पर हमला होना बड़ी घटना है। विधायक से बात हुई है। वे सुरक्षित हैं। मामले में प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर घटना की उच्च स्तरीय जांच और घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

MadhyaBharat 28 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.