Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत
mandla, Two killed , horrific collision

मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला में साेमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बारातियों को लेकर जा रही बोलेरा वाहन और ट्रक की जोरदा टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में नौ लोग घायल हुए है। घायलों में पांच की हालत गंभीर है। गंभीर घायलों को ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है। वहीं शेष 4 घायलों का नारायणगंज स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।

 

 

जानकारी अनुसार घटना सोमवार देर रात करीब 12.30 बजे नेशनल हाईवे 30 पर टिकरिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, नारायणगंज के बीजेगांव से बोलेरो बारात लेकर जा रही थी। इस दौरान कुड़ामैली के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से बोलेरो की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना के समय बोलेरो में 11 लोग सवार थे। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 5 की हालात गंभीर है। हादसे में मरने वालों में बीजेगांव निवासी रोशन पुत्र गेंदलाल वरकड़े और मझगांव निवासी बाबूराम के नाम शामिल है। वहीं पारस मरावी (19), धर्मेंद्र मरावी (25), लोटन मरकाम (30), शिवप्रसाद मरावी (32) और सुरेंद्र उद्दे (18) की हालत गंभीर है। गंभीर रुप से घायलों पांचों लोगाें को ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है। जबकि दिनेश मरकाम (34), सत्यम झरिया (16), इंदल उइके (32) और उमेदि मरावी (30) का इलाज नारायणगंज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MadhyaBharat 7 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.