Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सब इंस्पेक्टर के पैर में लगी गोली
morena, Sub Inspector ,shot in the leg

मुरैना। मुरैना पुलिस के साइबर सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर अभिषेक जादौन के पैर में गोली लगी है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पहले तो इस मामले को पुलिस छिपाती रही। शुरुआत में सरिया लगने की बात बताई गई, लेकिन बाद में मामला खुलने पर बताया कि राइफल साफ करते हुए गोली लग गई है।

 

 

जानकारी के मुताबिक साइबर, गुरुवार सुबह सेल प्रभारी एसआई अभिषेक सिंह जादौन के पांव में गोली लगने के बाद घायल हालत में जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस कर्मचारी इस घटना को पहले तो छुपाते रहे और पांव में सरिया घुसने की बात बताते रहे थे, लेकिन डॉक्टरों ने साफ़ कहा कि पांव में गोली लगी है। इसके बाद पुलिसकर्मी भी कहने लगे कि राइफल की सफाई करते समय गलती से चली। गोली पांव में घुस गई है। मामला पूरी तरह संदिग्ध है। घायल एसआई को जिला अस्पताल से ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

MadhyaBharat 9 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.