Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
महिला एएसआई को कॉन्स्टेबल से हुआ प्यार चुनावी ड्यूटी से हुए गायब
gwalior, Female ASI ,election duty

ग्वालियर। ग्वालियर के आईजी दफ्तर में तैनात एक महिला एएसआई और कॉन्स्टेबल पिछले पिछले दिन से लापता है। दोनों की सात मई को तीसरे चरण में शामिल ग्वालियर लोकसभा सीट पर हुए मतदान के दौरान ड्यूटी लगी थी। उन्होंने ड्यूटी पूरी की। इसके बाद वे न दफ्तर लौटे और न ही अपने घर। जिसके बाद दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। मंगलवार को पता चला है कि दोनों ने शादी कर ली है। दोनों को ऑफिस में काम करते-करते एक-दूसरे से प्यार हो गया था।

 

महिला एएसआई का नाम निशा जैन है। वह आईजी ऑफिस में बतौर कार्यपालक लिपिक तैनात हैं, वहीं कॉन्स्टेबल का नाम अखंड प्रताप सिंह है। दोनों ने सात मई को हुए मतदान के दौरान अपनी ड्यूटी की। दोनों चुनाव के दूसरे दिन यानी आठ मई से गायब हैं। ये दोनों अपने घर भी नहीं पहुंचे और दोनों के मोबाइल भी उसी दिन से बंद हैं। निशा की मां ने कंपू थाना में बेटी की गुमशुदगी भी दर्ज कराने की बात कह रही हैं। हालांकि, कंपू थाना पुलिस ने इस बात से इनकार किया है।

 

जानकारी के मुताबिक, एएसआई निशा जैन और आरक्षक अखंड प्रताप पांच साल से एक साथ, एक ही ऑफिस में कार्यरत हैं। इसी बीच दोनों में पहले दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदली। इसके बाद अब दोनों की शादी की खबर सामने आई है। निशा की मां ने आईजी को बताया कि वह लगातार अपने साथी से शादी करने के लिए कह रही थी। सोमवार को बेटी का फोन आया था। उसने सिर्फ इतना बताया कि दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में उसने शादी कर ली है।

 

इधर, ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना ने एएसआई और आरक्षक के काम पर वापस नहीं लौटने पर काम में लापरवाही मानते हुए दोनों को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पुलिसकर्मी वयस्क हैं। उन्हें अपने जीवन से संबंधित निर्णय लेने का अधिकार है।

MadhyaBharat 15 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.