Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कपास का बीज नहीं मिलने से नाराज किसानों ने हाइवे पर लगाया जाम
khargon,Angry farmers, blocked the highway

खरगाेन। खरगोन में किसानों को इस बार फिर कपास का बीज नहीं मिल रहा है। इससे नाराज किसानों ने गुरुवार को भुसावल चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर अनाज मंडी के सामने चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी तरुणेंद्र बघेल, एसडीएम भास्कर गाचले पुलिस बल के साथ पहुंचे हैं। समझाइश के बाद किसानाें ने जाम खोला।

दरअसल, खरीफ सीजन में खेत तैयार करने के बाद किसानों को अब कपास बीज के बुआई की चिंता परेशान करने लगी है। किसान अपने खेत में बुआई करना चाहते है। इसके लिए भीषण गर्मी में बीज के लिए किसान, महिला और बच्चे, बुजुर्ग टोकन लेने सुबह से ही मंडी में पहुंचे थे। लेकिन बीज की किल्लत से और टोकन मिलने के बाद भी बीज नहीं मिलने से नाराज किसानों ने आज सुबह से ही हंगामा करना शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि अनाज मंडी से टोकन मिलने में देर हो रही है। इसके अलावा टोकन मिलने के 2 दिन बाद बीज मिल रहा है। किसानों का आरोप है कि बीज की कालाबाजारी हो रही है। किसानों के चक्काजाम से चित्तौड़गढ़ भुसावल पर वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। जिससे आने जानें वाले लोगों ने परेशान हो कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एएसपी तरुणेंद्र बघेल, एसडीएम भास्कर गाचले पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे ओर मामला शांत कराने का प्रयास करने लगे। सहायक संचालक, कृषि एमएल चौहान के साथ इस मुद्दे पर किसानों की चर्चा कराई गई। हालात सुधारने के आश्वासन के बाद चक्काजाम खत्म किया गया। करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका।

MadhyaBharat 16 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.