Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
तेज रफ्तार बस ने स्कूटी की टक्कर मारी भाई-बहन की मौत
bhind, Speeding bus, hits scooter

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 719 पर गोहद थाना क्षेत्र में सोमवार को दोपहर में एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी पर सवार भाई-बहन की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने गोहद चौराहे पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन गुस्साई भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पाई। ऐसे में अन्य थानों से पुलिस बल बुलाया गया और काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया।

 

 

पुलिस के अनुसार, बस भिंड से ग्वालियर जा रही तेज रफ्तार बस ने गौहद चौराहे के पास स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के स्कूटी पर बैठे युवक व युवती बस के नीचे आ गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले भाई-बहन का नाम आकाश (13) और नंदिनी (15) बताए गए हैं। दोनों गोहद के रहने वाले थे। घटना को देखते हुए चौराहे के आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने बस सहित चौराहे पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लेकिन लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ। ऐसे में अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर बुलाया गया। काफी समझाइश देने के बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बस को जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

MadhyaBharat 20 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.