Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
वैशाख पूर्णिमा पर कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
sehore, Flood of faith ,Kubereshwardham

सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में गत 15 मई से प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के आदेशानुसार रुद्राक्ष वितरण का कार्य किया जा रहा है। हर रोज यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु आस्था और उत्साह के साथ बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। गुरुवार को यहां वैशाख पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इस मौके पर कुबेरेश्वरधाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

 

 

वैशाख पूर्णिमा पर पंडित प्रदीप मिश्रा के अलावा विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा और समीर शुक्ला आदि ने सुबह अभिषेक कर करीब आठ क्विंटल से अधिक खिचड़ी का भोग लगाया, इसके अलावा यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को सब्जी और रोटी आदि का वितरण देर शाम तक किया गया। गुरुवार को करीब 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को निशुल्क रुद्राक्ष का वितरण किया गया। धाम पर आने वालों के लिए निशुल्क रूप से भोजन, पेयजल आदि की व्यवस्था समिति के द्वारा की गई है।

 

 

विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि हर साल यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष का वितरण निशुल्क किया जाता है। दरअसल, यहां शिवमहापुराण के दौरान एक करोड़ से ज्यादा रुद्राक्ष अभिमंत्रित किए गए थे। रुद्राक्ष निशुल्क दिए जा रहे हैं. इसके लिए नौ काउंटर बनाए गए हैं, सभी काउंटर पर भक्त लाइन लगाकर रुद्राक्ष ले रहे हैं। कुल नौ काउंटर से रुद्राक्ष वितरित किए जा रहे हैं। इनमें आठ काउंटर सामान्य लोगों के लिए और एक काउंटर दिव्यांगों के लिए बनाया गया है।

 

 

उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक रुद्राक्ष वितरित किया जाता है। इसके लिए कोई कीमत नहीं ली जा रही है। ये पूरी तरह निशुल्क हैं। एक बार लाइन में करीब 8000 से 9000 रुद्राक्ष दिए जाते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए तमाम इंतजाम किए गए हैं। समिति द्वारा निशुल्क भोजन व शीतल पेय वितरित किया जा रहा है। धाम पर जो मशीनें लगी हैं, उनसे कुछ ही देर में 50 हजार लोगों का भोजन तैयार हो जाता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने यहां व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। बैरिकेडिंग की गई है। वहीं कुबेरेश्वर धाम में वाहनों की पार्किंग के पर्याप्त इंतजाम हैं।

MadhyaBharat 23 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.