Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
harda,Woman

हरदा। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला की सदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला अपनी रिश्तेदारी में कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। यहां शुक्रवार सुबह अचानक उसे पेट में दर्द होने के बाद बेहोश हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

 

जानकारी अनुसार मामला अबगांवखुर्द का है। यहां सीहोर के लुनिया मोहल्ले में रहने वाली पूजा (23 वर्ष) पत्नी विकास कौशल गुरुवार को अपनी बहन के यहां होने वाले मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने पति के साथ भुन्नास आई थी। जहां से वह रात आठ बजे अपने मामा ससुर के घर हरदा आई और फिर वहां से देर रात अपने नाना ससुर रेवाराम लुनिया के घर अब गांव गई थी। शुक्रवार सुबह 5 बजे पूजा ने पेट में दर्द की बात परिजनों को बताई। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। परिजन तत्काल उसे अपने निजी वाहन से शहर के एक निजी नर्सिंग होम लेकर आए। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर्स के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

MadhyaBharat 24 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.