Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग
sehore,House caught fire,cylinder explosion

सीहोर। जिले के ग्राम खजुरिया कला में गुरुवार की रात एक घर में खाना बनाने के बाद भड़की आग से गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे घर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि गुबार 40 फीट ऊपर तक उठा। धमाके की आवाज भी करीब दो किमी दूर तक सुनाई दी। हादसे के समय तीन बच्चे घर में सो रहे थे। लपटों के बीच मां ने तीनों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का सारा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।

 

 

घटना सीहोर जनपद पंचायत के ग्राम खजुरिया कलां की है। यहां रहने वाले धर्मेंद्र अहिरवार के घर में गुरुवार रात करीब 10 बजे के करीब सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। कुछ समय बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

 

 

धर्मेंद्र अहिरवार की पत्नी मनीषा ने बताया कि गुरुवार रात को मेरे पति धर्मेंद्र काम से गांव के बाहर गए थे। रात करीब 10 बजे मैंने मिट्टी वाले चूल्हे पर खाना बनाया। लकड़ी की आग बुझा दी। खाना बनाने से गर्मी ज्यादा होने के कारण मैं बाहर आकर हवा लेने लगी। मेरे दोनों बेटे और बिटिया घर में सोए हुए थे। थोड़ी देर बाद मैंने घर की ओर देखा तो आग की लपटें निकल रही थी। मैंने मदद के लिए आवाज लगाई। कोई मदद के लिए आता इससे पहले मैं घर में घुसी तो देखा कि आग तेजी से फैल रही है। सिलेंडर के पाइप में आग लगी थी। मैं एक-एक कर तीनों बच्चों को उठाकर बाहर लाई। मनीषा अहिरवार ने बताया कि अब लगने से सब खाक हो गया। मैं हिम्मत नहीं दिखाती तो तीनों बच्चे घर में ही फंसे रह जाते।

 

 

धर्मेंद्र अहिरवार ने बताया कि लोगों से सूचना मिलने पर घर पहुंचा तो देखा कि सब खाक हो चुका था। गनीमत रही कि पत्नी व तीनों बच्चे कुशल हैं। मैं गर्मियों में आइसक्रीम बेचता हूं। बाकी समय में मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता हूं। आग लगने के बाद पुलिस मौके पर आई थी। अब तक कोई अफसर नुकसान का जायजा लेने नहीं आया है। आग में करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है। जीवन यापन के लिए सरकार या प्रशासन से आर्थिक मदद मिल जाए तो बेहतर होगा। आज दोपहर में बच्चे भूखे थे तो पड़ोसी के यहां खाना खिलाया।

MadhyaBharat 24 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.