Since: 23-09-2009

  Latest News :
एसजीपीसी का दावा- भारत-पाक तनाव के बीच सेना ने दरबार साहिब पर नहीं लगाई एयर गन.   पाकिस्तान के दुष्प्रचार को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर कर रहे राहुल गांधीः भाजपा.   किरन रिजिजू ने किया ममता को फोन.   आईएसआई समर्थित बीकेआई के छह आतंकी गिरफ्तार.   कान्स रेड कार्पेट पर शर्मिला टैगोर की सादगी ने जीता दिल.   सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए तीन वर्ष वकालत का अनुभव अनिवार्य किया.   मप्र कैबिनेट का बड़ा फैसला सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेंगे 25 हजार रुपये.   मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन.   युवक पर हमला करने के बाद भाजपा नेता के घर में घुसा तेंदुआ.   छेड़छाड़ के आरोपों पर हाईकोर्ट ने जांच पर असंतोष जताया.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय को दी किंग कोबरा की सौगात.   मध्य प्रदेश में पारेषण हानि अब तक के न्यूनतम स्तर पर : ऊर्जा मंत्री तोमर.   शराब घोटाले में पूर्व मंत्री के करीबियों पर एसीबी व ईओडब्ल्यू की छापेमारी.   राज्यपाल डेका ने 30 टीबी मरीजों के लिए दी 1.80 लाख की सहायता.   मुख्यमंत्री साय ने किया अटल विहार योजना अंतर्गत 226 आवासों का लोकार्पण.   मानिकपुर एसईसीएल खदान में मारपीट के आरोपिताें को पुलिस ने किया गिरफ्तार.   एंबुलेंस व ट्रक की आमने-सामने टक्कर एंबुलेंस चालक की मौत.   मुख्यमंत्री साय ने मुंगेली जिला ग्रंथालय में किया अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण.  
भाजपा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के घर चोरी
dewas, Theft , BJP MP Mahendra

देवास। देवास में चोरों के हौसले इन दिनों बुलंद हैं। पुलिस को लगातार चुनौती देते हुए चोर शहर के पॉश इलाकों में लगातार चोरियों की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार चोरों ने देवास-शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के सूने मकान में धावा बोल दिया। सूचना मिलते ही सीएसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात चोरों ने भाजपा सांसद महेंद्र सोलंकी के तिलक नगर देवास स्थित निवास पर घुसकर हाथ साफ कर दिया। सांसद के घर में कोई नही था। सांसद सोलंकी चुनाव प्रचार हेतु उड़ीसा गए हैं। परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। सूना मकान देख चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। बदमाश घर से कितना माल लेकर फरार हुए हैं इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। फिलहाल परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। तभी पता चलेगा कि किन सामानों की चोरी हुए हैं और कितना नुकसान हुआ है। पुलिस घर के अंदर फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वायड की सहायता से लगातार जांच में लगी हुई है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक सहित देवास पुलिस के कई अधिकारी मौजूद हैं।

MadhyaBharat 25 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.