Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मप्र के गुना में पुलिया से नीचे गिरा ट्रक चार की मौत
bhopal, Truck falls ,Guna, four killed

भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना जिले में म्याना थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग (एबी रोड) क्रमांक तीन पर सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा। दुर्घटना में ट्रक में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

म्याना थाना प्रभारी संजीत माबई ने बताया कि हादसा सोमवार तड़के 3.30 बजे म्याना से आधा किलोमीटर दूर हुआ। मिनी ट्रक में छह मजदूरों के अलावा चालक और परिचालक सवार थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। ट्रक की रफ्तार तेज होने के कारण वह डिवाइडर को तोड़ते हुए पुलिया से नीचे जा गिरा। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में मरने वालों की पहचान विष्णु (32) पुत्र रामपाल, मीर (30) पुत्र चोखेलाल, विकास (35) और रंजीत (25) पुत्र नत्थू सिंह के रूप में हुई है। वहीं, परिचालक शाहरुख, चालक अशोक, नवाब समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें गुना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजदूर उत्तर प्रदेश के कानपुर के बताए जा रहे हैं। चालक अशोक रायबरेली (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी के अनुसार, घायल और मृतक मजदूर कानपुर से कर्नाटक जा रहे थे। ट्रक में उनकी बाइक, खाना बनाने का सामान, कपड़े और दूसरा जरूरी सामान था। हादसे के बाद मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे लोग गुना के लिए रवाना हो गए हैं। घायल परिचालक ने पुलिस को बताया कि गाड़ी रायबरेली की है। मजदूर कालपी (जालौन, यूपी) से बैठे थे। सभी ट्रक में सो रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने हमें अस्पताल पहुंचाया।

MadhyaBharat 27 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.