Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
राजगढ़ में बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी 13 लोगों की मौत
bhopal, Tractor-trolley filled , 13 people killed

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रविवार की रात बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने इसकी पुष्टि की है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्राली में सवार लोग राजस्थान से बारात लेकर राजगढ़ जिले के कुलामपुरा गांव आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

हादसा रविवार रात को करीब साढ़े नौ बजे राजगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर पिपलोदी के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के छीपाबडोद थाना क्षेत्र के गांव मोतीपुरा से बारात लेकर ट्रैक्टर-ट्राली राजगढ़ जिले के देहरीनाथ ग्राम पंचायत के गांव कुलामपुरा आ रहे थे। तेज रफ्तार होने के कारण रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई और ट्राली में सवार बारात में आ रहे महिलाएं, बच्चे व पुरुष उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकाला। साथ ही प्रशासन को भी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे।

घायलों को घटनास्थल से अस्पताल लाने के लिए सात से अधिक एबुलेंस को मौके पर भेजा गया। जहां से अलग-अलग एंबुलेंसों की मदद से घायलों व मृतकों को जिला अस्पताल लाया गया। खबर लिखने जाने तक जिला अस्पताल राजगढ़ में प्रारंभिक रूप से 13 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी।

घटना की जानकारी लगने के साथ ही कलेक्टर हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा, एसडीएम गुलाबसिंह बघेल सहित आला अधिकारी जिला अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव कार्य के साथ ही घायलों व मृतकों को राजगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी लगने पर घटना स्थल पर भी आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमना शुरू हो गई थी। जेसीबी की मदद से ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके अलावा उन्हें एंबुलेंसों में रखवाकर रवाना करवाने में मदद की। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर ही जमा रही। वह लगातार पुलिस, प्रशासन का सहयोग करते हुए शवों व घायलों को रवाना करने में जुटे हुए थे।

एसडीएम गुलाबसिंह बघेल ने बताया कि हादसा हृदय विदारक है। ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे 25 से ज्यादा लोग दब गए थे। अभी जिन लोगों को जिला अस्पताल में लाया गया है, उनमें से 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बांकी घायलों को अस्पताल लाया जा रहा है। सभी के आने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

MadhyaBharat 3 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.