Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नेवज नदी के पुल पर स्लीपर बस पलटी एक की मौत
rajgarh, Sleeper bus ,overturns

राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग -52 पर राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात नेवज नदी के बड़े पुल पर भोपाल से जयपुर जा रही एमआर ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई यात्री बस के नीचे दब गए, जिसमें गंभीर रुप से घायल 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दस से अधिक यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा, सांसद रोडमल नागर, राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

 

पुलिस के अनुसार, हाइवे स्थित नेवज नदी के बड़े पुल पर मंगलवार की रात भोपाल से जयपुर तरफ जा रही एमआर ट्रेवल्स की बस क्रमांक एआर 06 ए 9969 अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस के नीचे कई लोग दब गए, जिनमें गंभीर रुप से घायल संजू (21)पुत्र रामभरोसे कोरकू निवासी छिन्नापानी जिला नर्मदापुरम की मौके पर ही मौत हो गई, जो साथी राजेश के साथ मजदूरी करने जयपुर जा रहा था। बस में 40 यात्री से अधिक सवार थे। हादसे में 10 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए,जिनमें ताहिर कश्मीरी (31) साल निवासी कश्मीर, राजेश शर्मा (38) साल निवासी जयपुर, अजयसिंह (20)साल निवासी छिन्नापानी नर्मदापुरम, उमेश कोरकू (21)साल निवासी नर्मदापुरम, नितेश अखंडे निवासी छिन्नापानी नर्मदापुरम, योगेश बाल्मीकि (4)साल निवासी राजगढ़, अनुष्का बाल्मीकि (7) साल निवासी कुरावर, पलक बाल्मीकि (5) साल निवासी कुरावर, महेश बाल्मीकि (33) साल और प्रियंका नामदेव (35) साल निवासी झालावाड़ राजस्थान शामिल है। गंभीर रुप से घायल यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद भोपाल रेफर किया गया। पुलिस ने बस यात्री राजेश (21)पुत्र रामगोपाल कोरकू निवासी छिन्नापानी नर्मदापुरम की रिपोर्ट पर बस चालक संतोष के खिलाफ धारा 304,308 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

MadhyaBharat 5 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.