Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दिल्ली से इंदौर से जा रही यात्री बस खूबत घाटी पर पलटी
shivpuri, Passenger bus , Khubat Valley

शिवपुरी। मध्य प्रदेश में तमाम कोशिशों के बाद भी सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में शिवपुरी के पास दिल्ली से इंदौर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सतनबाड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी अनुसार कमला बस सर्विस की बस क्रमांक एमपी 08 जेडसी 8927 दिल्ली से सवारियों को लेकर इंदौर के लिए निकली थी। सोमवार सुबह करीब पांच बजे शिवपुर जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र में खूबत घाटी के अंधे मोड़ पर बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और उसी पर पलट गई। डिवाइडर से टकराने के बाद बस थम गई थी जिससे बस में सवार सवारियों को मामूली चोंटे आई है, हालांकि तीन से चार लोग इस घटना में घायल हुए हैं। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बता दें कि खूबत घाटी के अंधे मोड़ पर इससे पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

MadhyaBharat 17 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.