Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
डिंडौरी पहुंचे उप राष्ट्रपति धनखड़
dindori, Vice President Dhankhar ,reached Dindori

डिंडौरी। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को एक दिवसीय मध्य प्रदेश के प्रवास पर डिंडौरी पहुंचे हैं। वे यहां विश्व सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन दिवस पर शासकीय चंद्र विजय कॉलेज परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां सभा स्थल पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी मौजूद रहे।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार सुबह वायुसेना के विशेष विमान से जबलपुर आए और यहां डुमना एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से सुबह करीब 11 बजे डिंडौरी पहुंचे। यहां हेलीपैड से वह कार्यक्रम स्थल चंद्र विजय कॉलेज कैंपस पहुंचे, जहां उन्होंने पौधरोपण किया। इसके बाद बैगा आदिवासियों के साथ उन्होंने पारंपरिक वाद्य यंत्र पर नृत्य किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने वाद्ययंत्र भी बजाया। इसके बाद विभागों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास, वन विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर उनके साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते मौजूद रहे।

 

इसके बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ मंच पर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उपराष्ट्रपति जगदीप की पत्नी सुदीप धनखड़ भी मंच पर मौजूद रहीं। उप राष्ट्रपति लगभग पौने दो घंटे डिंडौरी में रुकेंगे। इसके बाद हेलीकाप्टर से आगे के लिए रवाना होंगे।

MadhyaBharat 19 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.