Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
निर्माणाधीन दो मंजिला मकान गिरने से दबे तीन मजदूर
dindori, Three laborers buried , under construction

डिंडोरी। गाड़ासरई थाना अंतर्गत शोभापुर कोकोमट्टा ग्राम में सोमवार सुबह निर्माणधीन दो मंजिला मकान गिरने से वहां सो रहे तीन मजदूर मलबे में बुरी तरह से दब गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीन मजदूरों में से एक मजदूर की मौत हो गई।

 

इस संबंध में गाड़ासरई थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नागपुरे ने बताया कि घटना सोमवार अल सुबह करीब 7 बजे की है। जब दो मंजिला निर्माणधीन मकान एकाएक भरभराकर लेंटर सहित गिर गया। उन्होंने बताया कि आयोध्या प्रसाद राय का गांव में दो मंजिला मकान बन रहा था। जिसमें प्रथम मंजिल में लेंटर होने के बाद दूसरे तले में मकान के लेंटर डालने की तैयारी हो रही थी। जिसके चलते स्थानीय ठेकेदार के तीन मजदूर निर्माणाधीन मकान में ही सोते थे। रविवार की रात भी वे निर्माणाधीन मकान में सोए, लेकिन सोमवार की सुबह अचानक मकान गिरने से ये तीनों ही उक्त मकान में दब गए।

 

टीआई के अनुसार मकान के मलबे में जागेश्वर पिता भोग सिंह उम्र 32, जगदीश बंजारा उम्र 30 सहित छोटू मोरध्वज पिता हेमसिंह उम्र 30 दब गए थे। सूचना के बाद आरी, कटर की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मलबे को काट-काट कर तीनों को बाहर तो निकाला गया, लेकिन इसमें से छोटू मोरध्वज पिता हेमसिंह उम्र 30 की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया । पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

MadhyaBharat 1 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.