Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कलेक्टर को लगाई फटकार
guna, Union Minister Scindia, collector

गुना। गुना दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को सर्किट हाउस में लोगों से मिलने की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण नाराज हो गए। उन्होंने इसको लेकर कलेक्टर को फटकार भी लगाई। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि जब पहले ही व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया था, तो क्यों नहीं बनाई गई। ये नहीं चलेगा। जब मैंने एक सिस्टम बनाने के लिए कहा है तो अगली बार से बनाकर रखिएगा अगली। नागरिकों से मिलने में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए, आगे से इसका ध्यान रखें।

 

 

दरअसल, केंद्रीय मंत्री सिंधिया गुरुवार देर रात दो दिवसीय दौरे पर गुना पहुंचे थे। यहां सर्किट हाउस में उन्होंने रात्रि विश्राम किया और शुक्रवार सुबह उन्होंने नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनीं और उनके आवेदन लिए। सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। लोगों से मिलने के बाद सिंधिया बमोरी के लिए रवाना हो गए।

 

 

लोगों से मिलने के लिए सर्किट हाउस में इस बार चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। अंदर की सड़क पर बैरिकेडिंग की गई थी। इसके एक तरफ से होकर लोगों को पीछे खुले मैदान में जाने की अनुमति थी। वहीं दूसरी ओर से केवल जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को जाने दिया गया। पहली बार इतनी दुरुस्त व्यवस्था सर्किट हाउस में देखने को मिली।

 

 

हालांकि, इस व्यवस्था को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही ध्वस्त कर दिया। वह प्रशासन की व्यवस्था को तोड़ते हुए दूसरी तरफ से घुस गए, जिसके कारण आम नागरिकों को परेशानी झेलना पड़ी। केंद्रीय मंत्री सिंधिया जब नागरिकों से मिलने पहुंचे तो सब इधर-उधर खड़े थे। वहीं सिंधिया को कार्यकर्ताओं ने ही घेर लिया, जिस वजह से वह नागरिकों से मिल ही नहीं पा रहे थे। सिंधिया ने कलेक्टर से नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अगली बार से बड़ा पंडाल लगाइए। नागरिकों से मिलने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

MadhyaBharat 5 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.