Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
ग्वालियर में ट्रेन की चपेट में आकर दो दोस्तों की दर्दनाक मौत
gwalior, Painful death , train in Gwalior

ग्वालियर। शहर के झांसी रोड इलाके में ट्रेन से कटकर दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह पड़े मिले। प्रारंभिक पड़ताल में सभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन परिस्थितियों में युवकों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गई है।

 

जानकारी अनुसार मूलत: शिवपुरी के नरवर निवासी निखिल सोनी पुत्र किशोर सोनी ग्वालियर के झांसी रोड स्थित नहर वाली माता मंदिर रोड पर किराये से रहता था। वह यहां पढ़ाई कर रहा था। वहीं रौरा गांव निवासी सतेंद्र गुर्जर पुत्र पान सिंह गुर्जर भी नहर वाली माता मंदिर रोड पर कुुछ महीनों से रह रहा था। दोनों खास दोस्त थे, दिनभर साथ में ही रहते थे। दोनों रविवार सुबह घर से निकले। इसके बाद झांसी रोड इलाके में रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचे। यहां दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। सतेंद्र की तो मौके पर ही मौत हो गई। वहीं निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मृतकाें के परिजनों को सूचना दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि युवकों की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। पुलिस पूछताछ में वहां मौजूद कुछ लोगों से बताया कि गाय को भगाने के चक्कर में दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। वहीं कुछ लोग सेल्फी को हादसे का कारण बता रहे है।

MadhyaBharat 7 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.