Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बैरसिया में सड़क बारिश में उखड़ी ताे पूर्व मंत्री ने किया ट्वीट
bhopal,  road built ,  minister tweeted

भाेपाल। राजधानी भाेपाल से सटे बैरसिया में पिछले सप्ताह बनी सड़क बारिश में उखड़ गई। डामर की सड़क पर गड्डे बन गए आैर आसानी से हाथाें से निकल आई। इसी सड़क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर सियासत भी गरमा गई है। सड़क निर्माण काे लेकर कांग्रेस नेता आैर पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने ट्वीट कर सवाल उठाए। इधर मामला सामने आने के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने अफसराें काे माैके पर भेज करजांच के आदेश दिए है। 

 

 

दरअसल यह सड़क बैरसिया इलाके के बावड़ीखाद में बनी है, जो रामपुर से कचनारिया तक गुजरी है। इसी सड़क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ग्रामीण सड़क में हुए भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए नजर आ रहा है। वह बता रहा है कि 2 दिन पहले ही सड़क पर डामर की परत चढ़ाई गई है, जो ऐसी है कि हाथों से ही उखड़ रही है। युवक हाथों से सड़क उखाड़ते हुए भी नजर आ रहा है। सड़क निर्माण काे लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया। जिसमें उन्हाेंने कहा कि मप्र में सड़कों के हालात। यह मामला राजधानी से सटे बैरसिया तहसील का है, जहां सड़क एक हफ्ते में ही उखड़ने लगी है। क्या यह मोदीजी के विकास की गारंटी है, जो 1 हफ्ते में ही सड़कें टूटने लगी है? क्या यही वाशिंगटन से अच्छी सड़कें है? पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। 

 

 

मामला सामने आने के बाद मंत्री राकेश सिंह ने जांच के आदेश दिए। लेकिन सबसे राेचक बात यह है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को पहचानने से इनकार कर दिया। मीडिया से बात करते हुए मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया में किसी ने एक वीडियो वायरल किया था, उसमें कोई अरुण यादव नाम के व्यक्ति है, उन्होंने कोई सड़क के विषय में जानकारी दी है। सिर्फ वीडियो देखकर इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। इसलिए तुरंत ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि मौके पर जाए। आज जांच दल मौके पर गया हुआ हैं, और उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मंत्री के आदेश और मौके पर पहुंचे अफसर मंत्री सिंह के आदेश के बाद शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर संजय मस्के समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। चीफ इंजीनियर मस्के ने बताया, सड़क की जांच कर रहे हैं। इसकी रिपोर्ट वरिष्ठों को सौंपी जाएगी।

 

 

 

 

MadhyaBharat 12 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.