Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
के के रेल मार्ग में भूस्खलन होने से पटरियां बही
raipur, Tracks washed away , KK railway route

रायपुर । सावन के शुरु होते ही प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश का दौर जारी है। ​कई नदी और नाले उफान पर है, तो कहीं बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग लगातार चेतावनी दे रहा है। इस बीच 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जहां भारी बारिश हो सकती है। भूस्खलन होने से केके रेल मार्ग पर पटरियां बह गई हैं । बारिश ने रेल यातायात पर भी बुरा असर डाला है।

 

 

 

ओडिशा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रेल मार्ग पर बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ है। तीनों राज्यों को जोड़ने वाला केके रेल मार्ग बारिश की वजह से तबाह हो गया है।भूस्खलन होने से केके रेल मार्ग पर पटरियां बह गई है। के के रेलमार्ग के बारे में सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर संदीप कुमार ने बताया है कि केके रेलमार्ग पर ओडिशा और आंध्रप्रदेश के बीच भूस्खलन हुआ है। यह भूस्खलन टायड़ा रेलवे स्टेशन चिमड़ीपल्ली स्टेशन के बीच बीते 2 दिनों से लगातार हो रहा है। पहाड़ों से चट्टाने गिरकर पटरी पर आ गई है। जिसके कारण एहतियात बरतते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने आदेश जारी किया है। इस कारण 31 जुलाई तक यात्री ट्रेन रायगढ़ा से घूमकर बस्तर पहुंचेगी। किरंदुल डैम फूटने की वजह से बस्तर में रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है। यात्री ट्रेनों को दंतेवाड़ा तक चलाने का फैसला लिया गया है। इस दौरान किरंदुल तक ट्रेनें नहीं चलेंगी। जब किरंदुल में स्थिति सामान्य होगी उसके बाद यहां रेल सेवा बहाल हो पाएगी।

 

इसी बीच मौसम विभाग ने आज फिर कई जिलों के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है।आज प्रदेश के 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जहां भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में भी सरगुजा और बस्तर संभाग के एक दो जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। लगातार हो रही बारिश से छत्तीसगढ़ की नदियां, बांध और तालाबों में पानी का लेवल बढ़ गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की अलर्ट जारी कर दिया है।

 

छत्तीसगढ़ में एक जून 2024 से अब तक राज्य में 541.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 28 जुलाई सुबह तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1304.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 201.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

 

MadhyaBharat 29 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.