Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
ट्रक और जीप के बीच भिड़ंत दो महिलाओं की मौत
seoni,   truck and jeep, two women died

सिवनी। सिवनी जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर बालाघाट मार्ग पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक और जीप (कमांडर वाहन) के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में की भिड़ंत हो गई। जीप में बरघाट थाना क्षेत्र में बकरा नाला के पास धान का रोपा लगाघर लौट रही महिला मजदूर सवार थीं। हादसे में जीप में सवार दो महिला मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

बरघाट थाना प्रभारी मोहनीस बेस ने बताया कि शनिवार को महिलाएं बेहरई गांव के पास खेत में धान का रोपा लगाने गई थीं। वे वहां से रात को कमांडर वाहन में सवार होकर अपने घर वापस जा रही थी। इसी बीच धारना के पास ट्रक के साथ कमांडर वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में जीरन बाई पत्नी बालचंद और केशर बाई पत्नी हरिश्चन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों धारनाकला गांव की रहने वाली थी। वहीं पांच महिलाओं समेत सात घायलों को बरघाट अस्पताल में उपचार के बाद जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत में सुधार है। घायलों में पुष्पा शेंडे, रेखा मेश्राम, विमला सहारे, शान मेश्राम सभी धारनाकला निवासी तथा मुकेश पराशर, विमला मसुलकर दोनों बहरई, राजकुमार भलावी उमरवाडा गांव निवासी शामिल हैं।

 

 

 

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद सिवनी-बालाघाट स्टेट हाईवे में कुछ देर जाम लगा रहा। बाद में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क में किराने कर जाम को खुलवाया गया। पुलिस दो महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

MadhyaBharat 4 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.