Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सीएम के कार्यक्रम में शामिल हाेने जा रही आशा कार्यकर्ताओं का वाहन पलटा
betul, Vehicle of ASHA workers ,CM

बैतूल । जिले के भैंसदेही में सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने जा रही आशा कार्यकर्ताआें का वाहन पलट गया। हादसे में 11 महिलाएं घायल हो गईं। सभी को भीमपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। गनीमत यह रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई है। भीमपुर जनपद सीईओ अभिषेक वर्मा ने बताया कि सभी की हालत ठीक है। किसी को भी गंभीर चोट नही आई है।   

 

 

जानकारी अनुसार हादसा जिले के चाटूपाढि गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि जीप में 12-13 से आशा कार्यकर्ता सवार थी। जो भैंसदेही में रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे ग्राम नान्दा और पाट के बीच अचानक तेज रफ्तार जीप मोड़ पर पलट गई। जीप पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसमें सभी को मामूली चोटें आई है। घटना की सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई। फिलहाल आशा कार्यकर्ताओं को भीमपुर ले जाया जा रहा है। घायलों में आशा कार्यकर्ता लता येवले, राधिका काजले, उषा पाटनकर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुसा रेचे, छोटी मोरले, ग्रामीण गंगा उईके, झम्मो धुर्वे, गुंता धुर्वे, देवकी सूर्यवंशी, पंच अनोदी धुर्वे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता रेचे शामिल हैं।

MadhyaBharat 12 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.